Peanut Paneer Recipe: गरीबों के बादाम से बनाएं घर पर पनीर, जानें बनाने की विधि

Peanut Paneer Recipe: दूध वाली पनीर तो आपने जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी मूंगफली से बनी पनीर खाई है? अगर आपने नहीं खाई हैं, तो इसे एक बार घर पर बनाकर जरूर खाएं।

Peanut Paneer Recipe

Peanut Paneer Recipe

Peanut Paneer Recipe: पनीर खाना लगभग सभी को पसंद होता है और दूध से बनी पनीर तो आप सभी ने खाए होंगे, लेकिन मूंगफली के पनीर शायद ही आपने खाएं होंगे। ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। मूंगफली में विटामिन, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही जो लोग दूध या दूध से बनी चीजें नहीं खाते हैं और वीगन होते है, तो उनके लिए ये पनीर काफी अच्छा होता है। मूंगफली में मौजूद पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट आपको कैंसर के खतरे से भी बचा सकता है। आइए जानते हैं कि आप मूंगफली से पनीर कैसे बना सकते हैं…

विज्ञापन

सामग्री

मूंगफली- 500 ग्राम

विज्ञापन

पानी- 1 लीटर

सफेद सिरका- 2 बड़े चम्मच

विज्ञापन

पनीर बनाने की विधि

1. सबसे पहले मूंगफली को एक कटोरे में 1 से 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

विज्ञापन

2. इसके बाद इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

3. साथ ही मिक्सर में पीसते समय दो कप पानी जरूर डालें, ताकी इसका पेस्ट पतला बन सके।

विज्ञापन

4. इसके बाद इस पेस्ट को निकालने के बाद इसमें 1 लीटर को अच्छे से मिला देंगे।

5. अब इसे तेज आंच पर 2 मिनट के लिए गर्म कर लेंगे।

विज्ञापन

6. गर्म होने के बाद इसे मलमल और छन्नी के मदद से छानकर दूध और पेस्ट को अलग कर  लें।

7. अब छाने हुए पेस्ट को सुखाकर पाउडर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

8. साथ ही मूंगफली से बने दूध से आप पनीर तैयार कर सकते हैं।

9. इसके बाद इस दूध को दोबारा गर्म होने के रख दें।

विज्ञापन

10. अब इसमें उबाल आने पर सफेद सिरका और पानी को मिलाकर डाल दें।

11. जब ये अच्छे से उबल कर पट जाए तो इसे फिर से छान लें।

विज्ञापन

12. अब से किसी भारी चीज से दबाकर सेट होने के लिए रख दें।

13. इसके बाद पनीर बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ