Peanut Benefits: 21 दिन तक मूंगफली खाने के 5 जबरदस्त फायदे

Peanut Benefits: मूंगफली प्रोटीन और एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है। अगर आप इसे रोजाना खाते हैं, तो सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलेंगे। इनमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए, अगर आप 21 दिनों तक रोजाना इसे खाएंगे, तो आपको ये 5 जबरदस्त फायदे मिलेंगे।

Peanuts

Peanut Benefits: मूंगफली किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसमें मौजूद तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। मूंगफली में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर आपको भी इसके फायदे चाहिए, तो मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल करना एक बेहतरीन ऑप्शन है। हमारी रिपोर्ट में जानिए मूंगफली को 21 दिनों तक रोज खाने से न केवल शरीर को लाभ मिलता है, बल्कि यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी दूर करने में सहायक होता है।

विज्ञापन

मूंगफली के फायदे

मूंगफली प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स का प्रमुख सोर्स है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे नियमित रूप से खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

विज्ञापन

21 दिनों तक खाने के हेल्थ बेनेफिट

1. हार्ट हेल्थ में सुधार

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड तत्व होते हैं, जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इस वजह से आप दिल की बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं और आपका हृदय स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन

2. वेट मैनेजमेंट

विज्ञापन

मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है। मूंगफली खाने से भूख नियंत्रित होती है, जिससे हम ओवरईटिंग से बचते हैं। इसलिए, अपनी वेट लॉस डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

फोटो क्रेडिट-freepik

विज्ञापन

3. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

मूंगफली में विटामिन-ई और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को हेल्दी रखते हैं। यह एंटी एजिंग साइन्स को भी कम करता है और स्किन को मॉइश्चर देता है। इसके नियमित सेवन से बाल भी मजबूत होते हैं।

विज्ञापन

4. मेंटल हेल्थ में सुधार

मूंगफली में ट्रिप्टोफान नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो हैप्पी हार्मोन्स के लेवल को बढ़ाता है। इसके रोजाना इनटेक से मूड बेहतर होता है और मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है। 21 दिनों तक रोज मूंगफली खाने से आपका स्ट्रेस कम होता है और आप खुश रहने लगते हैं।

विज्ञापन

5. इम्यूनिटी को मजबूत करें

मूंगफली में जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करते हैं। बढ़िया इम्यूनिटी आपको मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन से बचाती है।

विज्ञापन

मूंगफली खाने का तरीका

मूंगफली को सीधे ही खाया जा सकता है या फिर आप इसे सलाद, स्मूदी या इसकी चाट बनाकर भी खा सकते हैं। हालांकि, फ्राइड और नमकीन मूंगफली को खाने से बचना बेहतर होगा, क्योंकि उसमें फैट की मात्रा अधिक हो सकती है और नमक भी ज्यादा हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ