Peanut Allergies: कई लोगों में मूंगफली की एलर्जी होती है, जिसके कारण वह मूंगफली नहीं खा पाते हैं। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि एक खास तरह की मूंगफली की एलर्जी वाले बच्चों को धीरे-धीरे पीनट बटर देने से फायदे मिल सकते हैं। इससे समय के साथ उनकी एलर्जी कम हो सकती है। न्यूयॉर्क शहर के माउंट सिनाई के डॉ. स्कॉट सिचेरर के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में उन बच्चों में मूंगफली की एलर्जी के इलाज के लिए एक उपाय बताए हैं, जिन्हें पहले से ही मूंगफली से एलर्जी हो।
मूंगफली की एलर्जी
मूंगफली से होने वाली एलर्जी की गंभीरता अलग-अलग हो सकती है। कुछ लोगों को मूंगफली का एक छोटा सा दाना खाने के बाद बहुत ज्यादा परेशानी होती है, जिसे हाई-थ्रेशोल्ड मूंगफली एलर्जी के रूप में जाना जाता है। हालांकि, दूसरों को लो-थ्रेशोल्ड एलर्जी होती है, जिसका मतलब होता है कि थोड़ी मात्रा में मूंगफली खा सकते हैं। अध्ययन में हाई-थ्रेशोल्ड मूंगफली एलर्जी वाले बच्चों पर फोकस किया गया।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
डॉ. सिचेरर और उनकी टीम ने पता लगाया कि क्या मूंगफली के सेवन में धीरे-धीरे ये एलर्जी कम हो सकती है। सिचेरर ने कहा, हमारे अध्ययन में सामने आया है कि मूंगफली से एलर्जी वाले बच्चों को अगर हर रोज एक चम्मच पीनट बटर दिया जाए तो ये एलर्जी कम हो सकती है। वे बताते हैं कि इससे भविष्य में अन्य फूड एलर्जी कम हो सकती है।
रिसर्च में आया सामने
मूंगफली से एलर्जी वाले बच्चों को हर रोज 1/8 चम्मच मूंगफली का देना शुरू किया गया। हर आठ सप्ताह में, उनकी खुराक को डॉक्टर की देखरेख में बढ़ाया गया। 18 महीने के अंत तक ये बच्चे हर रोज एक चम्मच मूंगफली का बटर या किसी अन्य मूंगफली से बनी चीजों को बराबर मात्रा का सेवन करने लगे। साथ ही उनकी एलर्जी भी कम हो गई।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
58 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines