Video: पीसीओडी की समस्या से हैं परेशान? डॉ. अरविंद से जानें इलाज
Author: News24 हिंदी
Jun 29, 2025 10:19 PM IST
---विज्ञापन---
PCOD Problem: पीसीओडी की समस्या महिलाओं में बढ़ती हुई नजर आ रही है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाना। डॉ. अरविंद कहते हैं कि यह बीमारी पहले के समय में देर से, यानी कि 20 की उम्र की महिलाओं में होती थी, लेकिन अब यह 16 से 17 साल में ही होने लगी है। इस दौरान महिलाओं को समय पर पीरियड्स नहीं होते हैं। इसके कारण पीरियड्स का साइकल बिगड़ जाता है और जब ये होते हैं, तो शरीर में बहुत दर्द होता है। साथ ही चेहरे पर बाल आने लगते हैं, आंखों में सूजन रहने लगती है और ब्लड का ज्यादा आना पीसीओडी के संकेत होते हैं। इसके अलावा, आपका वजन भी अचानक बढ़ने लगता है। डॉक्टर बताते हैं कि इसके लिए कुछ योगासन को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।