Patanjali News: आजकल बाल झड़ना और कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और खान-पान की गड़बड़ी के चलते बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। अब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो अभी फायदा देते हैं और बाद में समस्या को और बढ़ा देते हैं। हालांकि, आयुर्वेद में कई प्राकृतिक उपाय हैं जो बालों की जड़ों तक पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करते है मगर पतंजलि का दिव्य केश तेल ऐसा उत्पाद है जो बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या पर जड़ों से लाभ देता है।
नेचुरल हर्ब्स का मिश्रण है दिव्य केश तेल
पतंजलि का दिव्य केश तेल पूरी तरह से हर्बल ऑयल है, जिसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होते हैं। पतंजलि का साइंस सेंटर हरिद्वार में स्थित है, जहां इसे बनाया गया है। इस तेल को बनाने में भृंगराज, आंवला, ब्राह्मी, नीम, नारियल तेल और जटामांसी जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी चीजें बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और उन्हें प्राकृतिक रूप से पोषण प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें- Patanjali Tomato Ketchup सेहत के साथ बढ़ेगा स्नैक्स का स्वाद, बच्चों के लिए बेस्ट ऑप्शन
इस तेल को लगाने के फायदे
बालों का झड़ना रोकें
जो लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए दिव्य केश तेल एक बेस्ट ऑप्शन है। यह तेल सिर की स्किन में गहराई तक जाकर हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, जिससे बालों की ग्रोथ होती है। यह तेल बालों को टूटने और दोमुंहे होने से बचाता है। नियमित रूप से तेल के उपयोग से बाल घने, मजबूत और चमकदार होते हैं। इसके ठंडक देने वाले गुण सिरदर्द और तनाव को भी कम करते हैं।
बालों के सफेद होने की समस्या की रोकथाम
दिव्य केश तेल में मौजूद आंवला और ब्राह्मी जैसी जड़ी बूटी बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाती हैं। आंवला विटामिन-सी का सोर्स होता है, जो बालों में मेलोनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। यही तत्व बालों को प्राकृतिक रूप से काला भी रखते हैं। जटामांसी ब्रेन हेल्थ को इंप्रूव करते हैं और स्ट्रेस कम करते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या को ठीक करने में भी यह तेल लाभकारी होता है।
उपयोग करने का सही तरीका
इस तेल का उपयोग करना बेहद आसान है। आप इस तेल को रात को सोने से पहले हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं और सुबह किसी आयुर्वेदिक शैम्पू से हेयरवॉश कर लें। हफ्ते में कम से कम तीन बार इस तेल से बालों की मसाज करना सही रहेगा। आप देखेंगे कि नियमित उपयोग से 3-4 हफ्तों में ही बालों की गुणवत्ता में सुधार होने लगा है।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: रोटी के लिए गेहूं को करें ‘टाटा’, एकबार ट्राई करें पतंजलि का बाजरा आटा, सुधरेगी सेहत
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
11 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
13 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines