हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Parineeti Raghav Wedding: उदयपुर का पैलेस, जहां होगी परिणीति-राघव की शादी, जानें इसकी खासियत

विज्ञापन
arineeti Raghav Wedding

Parineeti Raghav Wedding: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनके फैंस उनकी शादी से जुड़ी हर अपडेट जानना चाहते हैं। परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के आलीशान पैलेस में होगी। आइए जानते हैं इस होटल की खासियत के बारे में।

इस शाही पैलेस में होगी शादी

AAP नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में होगी। यह पैलेस शहर से लगभग 8 किमी दूर अरावली पर्वत के पास है। 4 एकड़ क्षेत्र में फैला यह होटल सफेद पत्थरों से बना है, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है।

इस पैलेस में 2 गार्डन, इनडोर स्विमिंग पूल, 72 कमरें, 2 बड़े रेस्तरां, 8 भव्य सुइट्स, मिनी जू, ऑर्गेनिक गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

इस होटल में मेहमानों का स्वागत ‘मेवाड़ी’ अंदाज में किया जाता है। इस होटल में 8 अलग-अलग तरह के कमरे हैं। इनमें डुप्लेक्स सुइट, महाराजा सुइट, रॉयल सुइट, ग्रांड हेरिटेज लेक व्यू , ग्रांड हेरिटेज गार्डन व्यू होटल के सबसे शानदार सुइट्स हैं। इन सभी में शाही झलक देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें- Budget Travel Destinations: सिर्फ 5-6 हजार रुपये में कर सकते हैं उत्तराखंड की इन 5 जगहों की सैर!

विज्ञापन

इस होटल का फर्नीचर चंदन और सागवान की लकड़ी से बना है। यहां आने वाले मेहमानों की शाही अंदाज में मेजबानी की जाती है। लीला महल को ठीकरी कला, संगमरमर और हाथ की नक्काशी से सजाया गया है। कमरे के अंदर झरोखे जैसी खिड़कियाँ हैं, जहाँ से प्राकृतिक सौंदर्य देखा जा सकता है।

2019 में न्यूयॉर्क की विश्व प्रसिद्ध ट्रैवल मैगजीन ‘ट्रैवल + लीजर’ ने बेस्ट होटल्स एंड रिजॉर्ट्स अवॉर्ड दिया था। इस खूबसूरत होटल का निर्माण दिसंबर 2009 में केरल निवासी सीपी कृष्णन नायर ने करवाया था।

विज्ञापन

किराया

इस होटल में एक कमरे का रात का किराया 50,000-10,00000 रुपये तक है। यह होटल पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ है, यहां आने वाले मेहमान प्राकृतिक दृश्य से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola