Parenting Tips: बच्चों में बुखार आना एक सामान्य बात है, लेकिन हर माता-पिता के लिए यह चिंता का कारण बन सकता है. बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ती है और कई बार माता-पिता जल्दबाजी में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और उन गलतियों से अनजान हैं तो आइए जानते हैं कि कौन सी वह 4 गलतियां जिनको भूलकर भी बुखार के समय नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से बच्चे की सेहत पर भी काफी खराब असर पड़ सकता है.
बुखार के समय न करें ये 4 गलतियां
हाथ से बुखार चेक करना न करें
अक्सर माता-पिता बच्चे का तापमान हाथ से महसूस करके अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं। यह तरीका सही नहीं है क्योंकि इससे बुखार का सही स्तर पता नहीं चलता और बच्चे की हालत का गलत अनुमान लग सकता है। हमेशा थर्मामीटर का इस्तेमाल करें।
डिजिटल थर्मामीटर का सही इस्तेमाल करें
जब डिजिटल थर्मामीटर का उपयोग करें, तो ध्यान रखें कि वह कपड़े या किसी अन्य सतह को न छूए। केवल बच्चे की मुंह में सही हिस्से में थर्मामीटर रखें, ताकि तापमान सही तरीके से मापा जा सके.
गन थर्मामीटर का इस्तेमाल न करें
इन्फ्रारेड या गन थर्मामीटर तेजी से तापमान नापते हैं, लेकिन कई बार यह सटीक नहीं होते। खासकर छोटे बच्चों में इसका इस्तेमाल कंफयूज कर सकता है और गलत रिपोर्ट दे सकता है. इसलिए छोटे बच्चों के लिए डिजिटल थर्मामीटर सबसे सुरक्षित विकल्प है.
बच्चे की पूरी बॉडी की स्पंजिंग करें
कुछ माता-पिता केवल हाथ-पैर या माथे पर पानी लगाकर बुखार कम करने की कोशिश करते हैं। सही तरीका है कि बच्चे की पूरी बॉडी को हल्के गुनगुने पानी से स्पंज करें. यह शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करता है और बच्चे को आराम देता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
11 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
12 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
15 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
18 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines