Parenting Tips: ऐसा कई बार होता है कि छोटा बच्चा अचानक रोने लगता है और चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें, उसे चुप कराना बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में माता-पिता परेशान हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि आखिर क्या करें. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. डॉ. रवी मलिक के मुताबिक कुछ आसान और असरदार तरीके हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को सिर्फ 2 मिनट में चुप करा सकते हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं वे तरीके
इस तरह कराएं बच्चे को चुप | Tips To Calm Cry Baby
बच्चे की जरूरत पहचानें
एक्सपर्ट डॉ. रवी मलिक के अनुसार सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि बच्चे की नीड (Need) क्या है कहीं वह भूखा तो नहीं या उसे कहीं दर्द तो नहीं हो रहा है.
अपनाएं 5S टेकनीक
इसके बाद 5S टेकनीक का इस्तेमाल करें, जिसमें बच्चे को हल्के कंबल से रैप किया जाता है ताकि वह सुरक्षित और आरामदायक महसूस करे.
बच्चे को अपने करीब रखें
एक्सपर्ट बताते हैं कि बच्चे को साइड से लेकर पेट के करीब लगाकर रखें. ऐसा करने से वह ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करता है.
सुखद आवाज निकालें (Soothing Sound)
अगर बच्चा फिर भी रो रहा हो, तो उसके कान के पास सुखद (Soothing) आवाज निकालें. यह आवाज बच्चे को शांत करने में मदद करती है.
ये भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चे को महंगे स्कूल में डालने से पहले जान लें ये बातें, रहेगा फ्यूचर सिक्योर
बच्चे को झुलाएं
डॉ. रवी मलिक का कहना है कि बच्चे को हल्का झूला झुलाना भी बहुत असरदार होता है. इससे बच्चा जल्दी शांत हो सकता है.
पैसिफायर का इस्तेमाल करें
अगर इन सभी तरीकों से भी बच्चा चुप न हो, तो एक्सपर्ट के अनुसार आप उसे पैसिफायर (Pacifier) दे सकते हैं. इससे बच्चा आराम महसूस करेगा और रोना बंद कर देगा.
ये भी पढ़ें- World Sandwich Day: बिना मेयोनेज और सॉस के इस तरह बनाएं ये हेल्दी सैंडविच, पहली ही बाइट में बच्चों को आ जाएंगे पसंद
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines