Parenting Tips: आज के बिजी जीवन में कई माता-पिता अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते। काम के दबाव और भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण बच्चे अकेलापन महसूस करने लगते हैं। इसके साथ ही बच्चे अपना काम भी खुद करना सीख जाते हैं। इसका असर उनके व्यवहार पर भी पड़ता है वे चिड़चिड़े, गुस्सैल और दूसरों के प्रति रूखे हो जाते हैं। अगर आप भी एक माता-पिता हैं और अपने बच्चे में ऐसे बदलाव देख रहे हैं तो घबराएं नहीं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आप रोज़ाना की जिंदगी में फॉलो कर सकते हैं और अपने बच्चे के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं।
बच्चे को समय दें
अगर आप अपनी ही जिंदगी में ज्यादा बिजी हो रहे हैं और बच्चों को समय नहीं दे पा रहे हैं तो कोशिश करें और समय देना शुरू करें। जिस बच्चे को अपने माता-पिता का समय नहीं मिलता, वह चिड़चिड़ा हो जाता है। इसके साथ ही सबसे गुस्से में बात करता है और उसका व्यवहार भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए बच्चे को दिन भर में कम से कम 1 घंटे का समय जरूर दें।
बच्चों की बात को सुनें
ऐसे कई माता-पिता हैं जो अपने बच्चे की बात ही नहीं सुनते। जिससे बच्चा दूसरों से बात करने लगता है। इसके साथ ही माता-पिता से उसकी बॉन्डिंग भी कम हो जाती है और बच्चा उनके साथ बैठना पसंद नहीं करता।
ये भी पढे़ं- Relationship Tips: क्या आपके पार्टनर में हैं ये खास खूबियां? जानिए आज के यूथ की पसंद
बच्चों को समझें
अगर आप उन माता-पिता में से हैं जो अपने बच्चे की बात को नहीं समझते और गलती हो या न हो, डांटते रहते हैं तो आज से ही ऐसा करना बंद करें। अगर आप अपने बच्चों को नहीं समझेंगे तो वे अकड़ू व्यवहार के हो जाएंगे। इसका असर उनके जीवन पर पड़ेगा और वे अपनी बातें या गलतियां आपसे छुपाने लगेंगे।
बच्चों की मनपसंद चीज लाएं
अगर आप ऑफिस जाते हैं तो कभी-कभी बिना बताए बच्चों के लिए उनकी पसंद की कोई चीज़ ले आइए। जिसे देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए और आपका उनके साथ बंधन और मजबूत हो।
बच्चों को घुमाने ले जाएं
आप चाहें तो हफ्ते में एक दिन बच्चों को घुमाने ले जाएं। इससे बच्चों को आपके साथ अच्छा समय मिलेगा। इसके साथ ही उनके साथ दोस्त बनकर खेलें।
ये भी पढे़ं- सैयारा की कहानी से यूथ जेनरेशन को लेने चाहिए 5 सबक? अहान-अनीत जैसी मजबूत होगी रिलेशनशिप
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
8 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
13 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
16 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
18 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines