Parenting: परवरिश ऐसी चीज है जो सभी अलग-अलग तरह से करते हैं और इन तरीकों के परिणाम भी अलग-अलग निकलते हैं. कोई बच्चे को बहुत ज्यादा लाड़ करता है और कोई सख्ती बरतता है. ऐसे में पैरेंट्स कई बार यह समझ नहीं पाते कि उनकी ही कुछ गलतियां (Parenting Mistakes) उनके बच्चे को जिद्दी (Stubborn) बनाने लगती हैं. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. देवेन्द्र डांगर. अपने इंस्टाग्राम पर डॉक्टर ने इस वीडियो को शेयर करके बताया है कि पैरेंट्स को किन गलतियों को करने से परहेज करना चाहिए.
क्यों बन जाता है बच्चा जिद्दी
डॉक्टर बताते हैं कि पैरेंट्स को लगता है कि बच्चा ऐसा ही है लेकिन ज्यादातर गलती माता-पिता की ही होती है.
बहुत ज्यादा कमांड देना – बच्चे को हर बात पर टोकना या यह कहना कि ये मत करो, वहां मत जाओ या अभी सुनो वगैरह बच्चे को प्रभावित करता है. बच्चे का दिमाग कंट्रोल के लिए तैयार नहीं होता इसलिए वो नेचुरली बात मानने से इंकार करता है.
अपनी बात पर टिके ना रहना – कभी किसी बात को मान जाना और कभी उसी बात के लिए डांटना इनकंसिस्टेंसी है. डॉक्टर कहते हैं कि बच्चे को अगर आप अपने मूड के हिसाब से चीजों के लिए हां और ना कहोगे तो वो और ज्यादा परेशान और कंफ्यूज हो जाएगा.
इमोशंस को इग्नोर करना – जब बच्चा दुखी होता है और हम सिर्फ बिहेवियर सुधारने की कोशिश करते हैं तो बच्चा सुनना बंद कर देता है.
बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम – बच्चे को जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम देना यानी फोन में लगे रहने देना उसे जिद्दी बना सकता है. टीवी, आइपैड या मोबाइल बच्चे को स्क्रीन के पीछे की एक काल्पनिक दुनिया में डाल देते हैं. इससे बच्चे को नॉर्मल लाइफ बोरिंग और स्लो लगने लगती है.
जिद्दी बच्चे से कैसे करें डील
- बच्चे से बहस करने के बजाय उसकी बात सुनें.
- बच्चे को डांटें नहीं बल्कि वह जिद्द क्यों कर रहा है यह समझने की कोशिश करें.
- बच्चे को कमांड ना दें बल्कि ऑप्शन दें कि ऐसा नहीं तो वैसा करो.
- शांत रहें और बच्चे पर चिल्लाएं नहीं.
- बच्चे से इमोशनल कनेक्शन बनाने की कोशिश करें.
यह भी पढ़ें- बच्चों के गुस्से को शांत करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह टैंट्रम दिखा रहे बच्चे को करें हैंडल
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines