Parenting Mistakes To Avoid: हर बच्चे के लिए उसके पिता हीरो, आइडल, गाइड और आदर्श होते हैं. बच्चे अपने पिता की हर बात, हर आदत को ग़ौर से देखते हैं और अक्सर उन्हें ही फॉलो करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में पिता का हर व्यवहार, हर शब्द, हर फैसला बच्चे के जीवन में गहरा असर डालता है. इसके साथ ही बच्चे अपने पिता के ज्यादा लाडले होते हैं. लेकिन कई बार, जाने-अनजाने में पिता की कुछ छोटी-मोटी गलतियां बच्चे के कोमल मन पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ सकती हैं. ये गलतियां तुरंत तो नजर नहीं आतीं, लेकिन आगे चलकर बच्चे के व्यवहार और सोच पर काफी ज्यादा असर डाल सकती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे पर कोई गलत असर न पड़े तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें जिनका ध्यान रखना चाहिए और वे गलतियां जो बच्चों के सामने कभी नहीं करनी चाहिए.
पालन-पोषण में की जाने वाली आम गलतियां | Parenting Mistakes
बच्चे के सामने पत्नी पर चिल्लाना
ऐसे बहुत से पिता हैं जो कि गुस्से में आकर, जाने-अनजाने में अपनी पत्नी पर बच्चों के सामने चिल्ला देते हैं. साथ ही कुछ गलत शब्दों का भी उपयोग कर बैठते हैं. ऐसा करने से बच्चा वही सीखता है जो वह देखता है और आगे चलकर वही व्यवहार वह अपनी मां या पत्नी के साथ कर सकता है.
बच्चे पर चिल्लाना
कुछ पिता हर छोटी बात पर बच्चे पर चिल्ला देते हैं या उसे डरा कर रखते हैं. इससे बच्चा अपने मन की बात कहने से डरता है और भावनात्मक रूप से दूर हो जाता है. आगे चलकर ऐसे बच्चे गलत संगत में फंस सकते हैं क्योंकि उन्हें सही गाइडेंस नहीं मिलती.
ये भी पढे़ं- करवा चौथ के लिए साड़ी खरीदनी है तो दिल्ली की इन मार्केट में जाएं, मिलेंगे एक से एक डिजाइन
हमेशा फोन में लगे रहना
आजकल बहुत से पिता छुट्टी के दिन घर पर होते हैं, लेकिन पूरा समय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. बच्चा जब देखता है कि पापा उसके साथ नहीं बल्कि फोन के साथ हैं, तो वह अकेलापन महसूस करता है और मानसिक विकास पर भी असर पड़ता है.
रिश्वत देना
जब पिता बच्चे को समय नहीं दे पाते, तो वे उसे गिफ्ट, पैसे या चॉकलेट देकर खुश करने की कोशिश करते हैं. यह तरीका बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि वह प्यार और समय की जगह भौतिक चीजों से संतुष्टि ढूंढने लगता है.
हमेशा गलती निकालना
कुछ पिता बच्चों की हर बात में गलती निकालते हैं, भले ही गलती न हो. इससे बच्चा खुद को कमतर समझने लगता है और उसके आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ता है. ऐसी आदतें रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती हैं.
ये भी पढे़ं- Karwa Chauth Gifts: करवा चौथ पर दें ये 5 दिलकश तोहफे, गले लगाकर शुक्रिया कहेगी पत्नी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
10 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
11 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
12 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
15 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
15 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
18 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines