Papaya Pickle Recipe: अचार भारतीय थाली का अहम हिस्सा है. इसलिए आपने यकीनन आम, नींबू, मिर्च और गाजर के अचार कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे पपीते का अचार ट्राई किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर बनाकर देखें. पपीते का अचार स्वाद में बहुत ही लाजवाब होता है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है. कच्चा पपीता सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसका अचार स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. अगर आप रोज के खाने में कुछ नया और टेस्टी जोड़ना चाहते हैं, तो पपीते का अचार एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- पुराना कूलर कैसे बनाएं नया जैसा? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स
पपीते का अचार की रेसिपी
सामग्री
- कच्चा पपीता- 500 ग्राम
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- सौंफ- 1 चम्मच
- मेथी दाना- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- सिरका या नींबू का रस- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले कच्चे पपीते को अच्छी तरह से धोकर उसका छिलका उतार लें. फिर पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों या पतली लंबी स्लाइस में काट लें.
- अब इन टुकड़ों को थोड़ी देर के लिए धूप में या खुली हवा में सुखा लें, ताकि इनमें मौजूद अतिरिक्त नमी निकल जाए.
- अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें राई, सौंफ और मेथी दाना डालकर हल्का भून लें.
- जब मसालों की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें.
- इसके बाद कटे हुए पपीते के टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और तैयार किया हुआ मसाला तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- आखिर में इसमें थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस डाल दें, ताकि अचार ज्यादा दिनों तक खराब ना हो.
इसे भी पढ़ें- ईद का सूट टेलर के पास देने से पहले यहां देख लें लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइन, मिलेगा क्लासी लुक
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
8 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
12 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
13 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
13 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
15 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
16 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
17 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
19 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines