How To Make Papaya Raita: पपीता एक ऐसा फल है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना सुबह खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी सारी समस्याओं से बचे रहते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपके शरीर में डायबिटीज का स्तर कंट्रोल में बना रहता है।
इसके अलावा इससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करने में मदद मिलती है जिससे आपको वजन घटाने में आसानी होती है। इसलिए आमतौर पर पपीते को लोग सलाद, जूस या स्मूदी के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने पपीते का रायता ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पपीते का रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पपीते का रायता स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसको आप खाने के साथ खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पपीते का रायता (How To Make Papaya Raita) बनाने की विधि-
पपीते का रायता बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कप कच्चा पपीता
- 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 कप दही
- 1/2 कप अनार के दाने
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
पपीते का रायता कैसे बनाएं? (How To Make Papaya Raita)
- पपीते का रायता बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चा पपीता को धो लें।
- फिर आप इसको छीलकर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद आप दही में नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- फिर आप दही के मिक्चर में कद्दूकस किए हुए पपीते डालें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब आपका स्वादिष्ट पपीते का रायता बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसके ऊपर से अनार के दाने और चाट मसाला को डालकर परोसें।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 hr agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
5 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
9 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
11 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines