Natural Whitening Skin: आजकल लोग सुंदर और गोरी त्वचा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बिना केमिकल के नेचुरल तरीकों से अपनी त्वचा को गोरा और चमकदार बनाना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपके लिए पपीते के पत्तों का मास्क एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को निखारने, दाग-धब्बों को हटाने और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। अगर इस मास्क का रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो कुछ ही दिनों में त्वचा में नेचुरल ग्लो और गोरी रंगत साफ नजर आने लगती है। तो आइए जानते हैं पपीते के पत्तों के मास्क के फायदों के बारे में।
पपीते के पत्तों के फायदे त्वचा के लिए
पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम जैसे पपेन और काइमोपपेन त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और डेड स्किन हटाते हैं। ये पत्ते त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने, एक्ने को कम करने और स्किन टोन को निखारने में मदद करते हैं। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करें तो त्वचा साफ़, मुलायम और नेचुरली गोरी दिखने लगती है।
मास्क को 7 दिन तक फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
पपीते के पत्तों से बना मास्क आप एक बार में बनाकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसे फ्रिज में रखें, जिससे यह 7 दिन तक खराब नहीं होगा। इस मास्क को बस उतनी ही मात्रा में निकालें, जितनी जरूरत हो, ताकि बाकी का मास्क ताजा बना रहे।
पपीते के पत्तों का मास्क बनाने की विधि
सबसे पहले 1 पपीते का पत्ता लें। पत्ते को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें और अच्छे से पत्तों का पेस्ट बना लें।
इन चीजों को मिलाएं असर बढ़ाने के लिए
इस मास्क को और भी ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए इनमें ये नेचुरल चीजें जरूर मिलाएं-
- एलोवेरा जेल (1 चम्मच) – स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन देता है।
- नींबू का रस (4-5 बूंदें) – दाग-धब्बों और टैनिंग को हटाने में मदद करता है।
- शहद (1 चम्मच) – त्वचा को नर्म और मॉइस्चराइज करता है।
- गुलाब जल (1 चम्मच) – त्वचा को तरोताजा करता है और अच्छी खुशबू देता है।
ऐसे करें उपयोग
अगर आप मास्क के कुछ ज्यादा अच्छे असर चाहते हैं तो आप इस मास्क को अपनी त्वचा पर कम से कम 30 मिनट तक लगाएं और 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें ताकि यह अच्छे से त्वचा में समा जाए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फिर तौलिए से हल्के हाथों से पोंछें और मॉइस्चराइज करें। इसके साथ ही इस मास्क का उपयोग हर स्किन टाइप के लोग कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Fake Wedding Party: क्या है फेक वेडिंग, जेन Z के बीच आया नया ट्रेंड, कैसे सेलिब्रेट कर रहा यूथ?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines