गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंडा पपीता खाना लगभग सभी को पसंद होता है, क्योंकि इस मौसम में इसका टेस्ट ही अलग होता है। इसे कच्चा और पका हुआ दोनों तरह से खाया जा सकता है, कच्चे पपाते का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए या फिर सलाद में किया जाता है। इसे खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ये विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, गर्मियों के मौसम में सही पपीता चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है, क्योंकि आपको कई चीजों को देखने की जरूरत होती है, जैसे कि ये बहुत नरम या अधपका या बेस्वाद न हो। आइए जानते हैं कि सही पपीता चुनते समय किन-किन बातों ध्यान रखना चाहिए?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ. रावत चौधरी बताते हैं गर्मियों में पपीता खाने के कई सारे फायदे होते हैं। इसे खाने का सबसे सही समय है आप इसे सुबह खाली पेट खाएं। अगर आप इसे हर रोज खाते हैं तो ये आपके हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता हैं। यहां तक ये कैंसर के खतरे को कम करता है। साथ ही ये इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और विटामिन-सी एक अच्छा सोर्स माना जाता है।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
कैसे करें सही पपीते का चुनाव
रंग- ऐसे पपीते को चुनें जो ज्यादातर पीले रंग के हों और उन पर नारंगी रंग के कुछ धब्बे हों। ये रंग पकने का संकेत देती है। अगर बाहरी छिलका अभी भी हरा है, तो पपीता कच्चा होने की संभावना है या उसमें स्वाद की कमी हो सकती है।
निशान या दाग- अच्छे पपीते का छिलका साफ और एक समान रंग का होना चाहिए। ऐसे पपीते न खरीदें जिन पर सफेद धब्बे, काले धब्बे या दाग हो, क्योंकि ये अंदरूनी खराबी का संकेत देते हैं।
गंध- पके हुए पपीते में मीठी और अच्छी खुशबू होगी। अगर उसमें से बिल्कुल भी गंध नहीं आती है, तो इसका मतलब है कि वह अभी पका नहीं है। ऐसे पपीते न खाएं जिनमें खट्टी या खराब गंध आती हो, क्योंकि वे ज्यादा पके या खराब हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines