Jeans Small Pocket History: जींस सबसे पसंदीदा परिधानों में से एक है, जिसे हर तरह के आउटफिट्स के साथ वियर किया जा सकता है. इसलिए ज्यादा लोगों के वार्डरोब में जींस जरूर मिलती है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि एक तरफ जींस की पॉकेट के ऊपर एक छोटी जेब जरूर दी गई होती है? इसमें कोई सामान तो आता नहीं, लेकिन फिर भी इसे क्यों बनाया जाता है? इसी वजह से ज्यादातर लोग इसे फैशन का एक हिस्सा मानते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है. इसका भी एक इतिहास रहा है, जो बेहद दिलचस्प है. आइए जानते हैं कि जींस में यह छोटी जेब क्यों बनाई जाती है और इसका असली इस्तेमाल क्या है?
इसे भी पढ़ें- Relationship Tips: लिव इन रिलेशनशिप में आने से पहले इन बातों पर करें गौर, भविष्य के लिए हो जाएंगे बेफिक्र
जींस में छोटी पॉकेट क्यों होती है? | Jeans Small Pocket History In Hindi
यह फैशन का हिस्सा नहीं है, क्योंकि इसे बनाने का आइडिया 19वीं सदी में आया था, जब इस छोटी पॉकेट का इस्तेमाल जेब में रखने वाली घड़ी के लिए किया जाता था. उस दौर में हाथों वाली घड़ी नहीं हुआ करती थी. कई रिसर्च के मुताबिक, इसका आविष्कार मजदूर और काउबॉय के लिए किया गया था. साथ ही, आपको जानकर हैरानी होगी कि उस दौर में जींस सभी के लिए नहीं थी, बल्कि कुछ खास लोगों के लिए ही इसे बनाया जाता था.
किस काम आती थी जींस की यह छोटी पॉकेट?
हम बात कर चुके हैं कि जींस का आविष्कार मजदूरों के लिए किया गया था. इसमें वे घड़ी रखा करते थे ताकि घड़ी जेब से गिर ना जाए. उस वक्त मजदूरों को काम करने में काफी परेशानी होती थी और काम करते वक्त उनकी जेब ढीली होने की वजह से घड़ी गिर जाया करती थी. इसलिए इस पैंट का आविष्कार किया गया, जिसका कपड़ा काफी अलग था. हालांकि, समय के साथ घड़ियां बदल गईं, लेकिन जींस का यह क्लासिक डिजाइन आज भी बरकरार है.
आज इस छोटी पॉकेट का इस्तेमाल किस लिए होता है?
- सिक्के रखने के लिए इस्तेमाल करना
- चाबी रखने के काम आना
- इयररिंग्स को स्टोर करके रखना
- छोटे सामान को रखने के लिए
- लाइटर को रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल करना
इन फैक्ट्स को भी जानें
- यह पॉकेट सिर्फ एक ही तरफ मिलती है और लगभग हर जींस में इसे बनाया जाता है.
- अब ज्यादातर लोग इसे सिर्फ फैशन का हिस्सा मानते हैं और इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं.
- इसे हटाने से जींस बहुत ही बेकार लगती है. इसलिए अब जींस का ये एक अहम हिस्सा है.
इसे भी पढ़ें- जनवरी में आ रही है शादी की सालगिरह? पति को खुश करने के लिए हाथों पर लगाएं अरेबिक मेहंदी, यहां से लें ट्रेंडी आइडियाज
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
46 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
14 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
19 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
23 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines