Paneer Tikka Recipe: आजकल लोग बाहर के मसालेदार खाने को खाना ज्याद पसंद करते हैं और इसे खाकर बीमार हो जाते हैं। बाहर का मसालेदार खाना आपको कितना नुकसान देता हैं, इसका शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा। लेकिन फिर भी लोग इसको खाने से पीछे नहीं हटते हैं और इसे खाते है।
इसलिए आज हम आपके लिए स्वाद और सेहत से भरे पनीर टिक्का की रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आपको बाहर जैसा स्वाद भी मिलेगा और सेहत पर भी असर नहीं होगा। तो चलिए जाम लेते हैं, लजीज और सेहत से भरे पनीर टिक्के की रेसिपी।
सामग्री
250 ग्राम फ्रेश पनीर, आधा कप फ्रेश दही, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 चम्मच मक्खन या घी, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा से एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट (वैकल्पिक), 1 से 2 शिमला मिर्च, 3 टमाटर, 1 चम्मच चाट मसाला, चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर, 1 से 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, 1 नीबू को चार बराबर टुकड़ों में काट लें।
विधि
पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को धोकर इसे बड़े चौकोर आकार में काट लें और इसके बाद एक बर्तन में दही को फेंट लें। इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और इसे 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद पनीर के टुकड़ों को 2 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें।
तब तक आप शिमला मिर्च को धोकर उसके बीज निकाल दें और उसे लंबे और पतले आकार में काट लें। इसके बाद टमाटर को भी ऐसे ही काट लें। इसके बाद गैस पर कड़ाही गर्म होने के लिए रख दें और इसमें मक्खन या घी डाल दें। इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और उन्हें पकने दें। इसके बाद इसमें जीरा पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर उसे भुन लें और इसमें शिमला मिर्च डाल दें और इसे पकने दें।
इसके बाद इसमें टमाटर और तले हुए पनीर के टुकड़े मिला दें। इसके बाद इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और अन्य मसाले मिला दें और पकने दें। इसके बाद आपका टेस्टी पनीर टिक्का बनकर तैयार है। अगर आप चाहे तो इसमें बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस निचोड़कर भी खाने के लिए परोस सकते हैं।
(Xanax)
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
2 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
20 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines