Paneer Side Effects: किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन हानिकारक होता है। पनीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है। हालांकि, पनीर एक सेहतमंद डेयरी प्रोडक्ट है और इसे रोजाना खाने की सलाह भी दी जाती है, लेकिन क्या ऐसा करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पनीर को सीमित मात्रा में खाना चाहिए ताकि गंभीर परिणामों से बचा जा सके। पनीर कैल्शियम, प्रोटीन जैसे तत्वों का प्रमुख सोर्स है, लेकिन कई बार यह आपको बीमार कर सकता है। इसलिए रोजाना पनीर खाने वाले लोग एकबार इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ लें।
एक्सपर्ट्स की राय
होली फैमिली हॉस्पिटल दिल्ली के डायटीशियन सना गिल ने ओनली माई हेल्थ की टीम से बातचीत में बताया है कि पनीर एक अच्छा सोर्स है, डेली प्रोटीन और कैल्शियम इनटेक के लिए, लेकिन आमतौर पर एक इंसान को 1 दिन में सिर्फ 90 से 100 ग्राम तक पनीर खाना चाहिए। यह भी बताया है कि इससे ज्यादा पनीर गंभीर समस्याओं का बुलावा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
ज्यादा पनीर खाने के नुकसान
1. वजन बढ़ना- पनीर में हाई लेवल फैट होता है, जिससे इसका अधिक सेवन करने पर शरीर में कैलोरी का संतुलन बिगड़ सकता है। यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
2. कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना- पनीर में बैड फैट्स और कोलेस्ट्रॉल होता है, जो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को इंबैलेंस कर सकता है। ऐसे में ज्यादा पनीर खाने से बचना जरूरी है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोगों में भी बढ़ोतरी होती है।
3. पाचन समस्याएं- एक दिन में बहुत अधिक पनीर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे कब्ज, दस्त, एसिडिटी हो सकती हैं। पनीर में फाइबर की कमी होती है, जो पाचन तंत्र को ज्यादा प्रभावित कर सकता है। इसलिए संभलकर पनीर खाएं।
4. किडनी स्टोन- जी हां, पनीर के सेवन से किडनी में पथरी भी हो सकती है क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। शरीर में ज्यादा कैल्शियम होना भी सही नहीं होता है। इससे कैल्शियम से बनने वाले स्टोन्स की ग्रोथ हो सकती है।
5. लैक्टोज इंटॉलरेंस- कुछ लोगों को पनीर में मौजूद लैक्टोज से समस्या हो सकती है। पनीर का अधिक सेवन करने से गैस, सूजन और अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग कच्चा पनीर खाते हैं, उन्हें लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या ज्यादा होती है।
इसके अलावा, ज्यादा पनीर खाने से स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
5 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
7 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
9 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
10 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
14 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines