Paneer Roll Recipe: बच्चे खाने में बहुत नखरे दिखाते हैं और कुछ भी ना खाने के लिए नए-नए बहाने ढूढ़ते रहते है। इसलिए उनके लिए कुछ ना कुछ नया बनाना ही पड़ता है।
अगर आप भी अपने बच्चों या फिर परिवार के लिए कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए पनीर रोल बनाने की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप इसे आसानी से बना भी सकेंगे और आपके बच्चों को ये पसंद भी बहुत आएगा और वह खाने में आना-कानी भी नहीं करेंगे।
और पढ़िए –For Chicken Lovers: खाने के लिए कौन सा चिकन है सबसे बेस्ट? नॉनवेज के शौकीन जान लें फायदा
पनीर रोल बनाने के लिए साम्रगी
पनीर कद्दूकस- 100 ग्राम, आटा- 100 ग्राम, उबली गाजर- 100 ग्राम, प्याज बारीक कटा- 1, फ्रेंच बीन्स- 100 ग्राम, हरा धनिया कटा- 1 टेबलस्पून, नींबू रस- 1 टी स्पून, जीरा- 1/2 टी स्पून, लाल मिर्च- 1/4 टी स्पून, नमक- स्वादानुसार, तेल- आवश्यकतानुसार
पनीर रोल बनाने की विधि
पनीर रोल बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में आटा लेना है और उसमें चुटकीभर नमक डालकर उसे गूंथ लें।
और पढ़िए –Instant Rava Appe Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बन जाएगी स्टफ्ड रवा अप्पे रेसिपी, जानें बनाने की विधि
धीमी आंच पर पकाएं
इसके बाद आप आटे से रोटी बना लें और इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें और जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर तड़काएं और इसमें कटी हुई प्याज डालकर 30 सेकंड तक भून लें।
मिश्रण तैयार है
इसके बाद आप इसमें उबली हुई गाजर, फ्रेंच बीन्स, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसमें पनीर और नींबू का रस डालकर लगभग 2 मिनट तक पकने दें और अब रोल बनाने के लिए आपका मिश्रण तैयार हो चुका है।
पनीर रोल तैयार
इसके बाद आप रोटी लें और उसमें इस मिश्रण को डालकर चारों ओर से अच्छी तरह फैला लें। फिर इसमें रोटी को रोल कर लें और ऐसे ही सारी रोटियों से रोल्स बना लें। इसके बाद आपका रोल एकदम तैयार हो चुका है, आप इसे खाने के लिए परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
1 hr agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
2 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
2 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
6 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
7 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
10 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines