हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या चीज की तरह पिघल सकता है पनीर? जानें सच्चाई

पनीर भारतीय व्यंजनों का प्रमुख भोजन है। खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए पनीर की अहमियत ज्यादा होती है। यह चीज का एक प्रकार है, जिसे कॉटेज चीज कहते हैं। हालांकि, इस चीज का बाकी चीज की तरह कई डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन एक सवाल उठता है कि क्या यह चीज आम चीज की तरह पिघल सकता है? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Paneer Facts

चीज एक बहुत कॉमन डेयरी प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल खाने की कई चीजों में होता है। फास्ट फूड जैसे कि पिज्जा, बर्गर, पास्ता और सैंडविच इनमें होते ही हैं। चीज कई प्रकार के होते हैं, जैसे कॉटेज, मोजेरेला और पार्मेजान चीज। कॉटेज चीज जिसे भारत में लोग पनीर के नाम से जानते हैं, पनीर मूल रूप से तो दुनिया भर में खाया जाता है, लेकिन भारत में इसकी डिमांड अलग है। खासतौर पर शाकाहारी लोगों के बीच यह फूड सबसे ज्यादा खाया जाने वाला है। पनीर प्रोटीन का सोर्स भी होता है। मगर एक बात जो इसे बाकी चीज से अलग बनाती है, वह यह है कि यह चीज बाकियों की तरह पिघलता है या नहीं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या सच में पनीर पिघल सकता है?

नहीं, बिल्कुल नहीं। पनीर चीज का एक प्रकार है, लेकिन यह मोजेरेला चीज की तरह पिघल नहीं सकता है। मोजेरेला चीज में रेनेट नामक एंजाइम पाया जाता है, जो उसे लचीला, खिंचा-खिंचा और पिघलने वाला बनाता है। पनीर में यह एंजाइम नहीं होता है। हां, यदि हम पनीर को उबालते हैं, तो वह मुलायम हो जाता है, सॉफ्ट हो जाता है और थोड़ा क्रीमी भी हो जाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह पिघल जाए। पनीर अपना आकार नहीं बदलता है, यही निशानी है कि पनीर नहीं पिघल सकता है।

ये भी पढ़ें-डबल निमोनिया क्या है? जिससे हुआ पोप फ्रांसिस का निधन, जानें संकेत

विज्ञापन

पनीर को गर्म करके खाना सही या नहीं?

पनीर गर्म करके खाया जा सकता है। अगर पनीर ताजा और कच्चा है, तो आप इसे गर्म पानी में उबाल कर फिर फ्राई करके ग्रेवी बनाते हैं, तो आपको बढ़िया डिश मिलेगी। इससे पनीर की क्वालिटी भी बढ़ती है और बैक्टीरिया भी निकल जाते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा न पक जाएं, क्योंकि उससे पनीर रबड़ जैसा हो सकता है। अगर आप पनीर के किसी व्यंजन को दोबारा गर्म कर रहे हैं, तो वह पहले जैसे सॉफ्ट नहीं होगा।

पनीर स्टोर करने के कुछ सही उपाय

1. पानी में स्टोर करें

विज्ञापन

ताजे पनीर को फ्रिज में साफ, ठंडे पानी से भरे एक कटोरे में रखें। इससे यह सूखने से बच जाता है और कुछ दिनों तक इसका टेक्सचर स्पंजी बना रहता है।

2. रोजाना पानी बदलें

विज्ञापन

यदि पनीर को 24 घंटे से ज्यादा समय के लिए स्टोर कर रहे हैं, तो किसी भी खट्टी स्मैल या बैक्टीरिया को इसमें पनपने से बचाने के लिए रोजाना इसका पानी बदलें।

3. फ्रीज में रखने से बचें

विज्ञापन

फ्रीजर में रखने से पनीर अपनी बनावट खो देता है। जब आप इसे पिघलाएंगे, तो यह दानेदार, खुद टुकड़ों में टूट जाएगा और खाने लायक नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें-हीटवेव्स के दौरान गर्भवती महिलाएं कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? ये टिप्स आएंगी काम

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola