हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Starter Dish: बेहतरीन स्टार्टर डिश है पनीर दही टिक्की, सबको आएगी खूब पसंद

विज्ञापन
Paneer Dahi Tikki

How To Make Paneer Dahi Tikki: टिक्की एक बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है इसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। ये स्वाद में बेहद चटपटी होती है इसलिए टिक्की को लोग स्नैक में स्वाद लेकर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग आलू की टिक्की खूब खाते हैं। हेल्थ कॉन्शियस लोग इसको खाने से परहेज करते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर दही टिक्की बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पनी-दही प्रोटीन और विटामिन-सी जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए ये स्वाद मे चटपटी होने के साथ ही सेहतमंद भी होती है। इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं पनीर दही टिक्की (How To Make Paneer Dahi Tikki) बनाने की विधि-

पनीर दही टिक्की बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • पनीर 150 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • गाजर एक तिहाई कप बारीक कटी हुई
  • प्याज एक तिहाई कप बारीक कटे हुए
  • हंग कर्ड आधा कप
  • हरी मिर्च 2 बारीक कटी
  • हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटा
  • अदरक 1 चम्मच बारीक कटी
  • धनिया पाउडर 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
  • हल्दी एक चौथाई
  • नमक
  • चाट मसाला 1 चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स 1 कप

पनीर दही टिक्की कैसे बनाएं? (How To Make Paneer Dahi Tikki)

  • पनीर दही टिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें।
  • फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में पनीर, बारीक कटी गाजर, प्याज, दही, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, चाट मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर बना लें।
  • इसके बाद आप इस तैयार मिक्चर की टिक्कियां बनाकर तैयार कर लें।
  • फिर आप एक पैन या तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद आप टिक्कियों को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें।
  • अब आपकी टेस्टी पनीर दही टिक्की बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको टमाटर या धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola