Paneer Pancake Recipe: पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है। इसलिए पनीर से बनी डिशेज को खाने के लोग दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पनीर की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि।
लेकिन क्या कभी आपने पनीर पैनकेक का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पनीर पैनकेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लजीज और मजेदार होता है। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो ये डिश बेहतरीन साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं पनीर पैनकेक बनाने की विधि-
पनीर पैनकेक बनाने की आवश्यक सामग्री-
- पनीर 300 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
- अंडे 2
- चीनी 3 बड़े चम्मच
- बेकिंग पाउडर आधा चम्मच
- आटा या मैदा आधा कप
- नमक एक चुटकी
- दूध 3 बड़े चम्मच
- बटर 2 बड़े चम्मच
- मैपल सिरप या शहद
अभी पढ़ें – How To Reduce Pigmentation: आलू की मदद से हटाएं चेहरे की पिगमेंटेशन, ये रही इस्तेमाल की सिंपल विधि
पनीर पैनकेक कैसे बनाएं? (How To Make Paneer Pancake)
- पनीर पैनकेक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में अंडे को फोड़कर फेंट लें।
- फिर आप इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें घर का बना पनीर अच्छे से मैश करके डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें बेकिंग पाउडर, आटा या मैदा और नमक डालकर मिलाएं।
- फिर आप इसमें दूध डालकर अच्छी तरह फेंटकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद आप एक पैन पर थोड़ा सा मक्खन डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं।
- फिर आप तैयार बैटर को पैन पर डालकर अच्छी तरह से फैला लें।
- इसके बाद जब इसके ऊपर बुलबुले दिखने लगे लगें तो आप इसको पलटकर दूसरी तरफ से भी पकाएं।
- अब आपका टेस्टी पनीर पैनकेक बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको चॉकलेट सिरप, बारीक कटे फलों और शहद या मेपल सिरप से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
3 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
7 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
8 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
8 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
10 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
11 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
12 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
14 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines