Palak Paneer Recipe: पालक पनीर खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इसे बनाने की विधि अलग-अलग है। इसमें एक प्रोसेस काफी लंबा और टाइम टेकिंग होता है। हालांकि, आज हम आपके लिए रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाला पालक पनीर रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाने में खास समय भी नहीं लगेगा। आधे घंटे से भी कम समय में आप पालक पनीर घर में बना सकेंगे। आइए पालक पनीर की रेसिपी जानते हैं।
और पढ़िए –रोजाना वही सब्जियां बनाकर ऊब चुके हैं, आज बनाएं Besan Pakora Ki Sabji, जानें रेसिपी
Palak Paneer Recipe Ingredients in Hindi
- पनीर (200 ग्राम)
- पालक के पत्ते (350 ग्राम)
- लहसुन (1 छोटा चम्मच)
- देसी घी (1 बड़ा चम्मच)
- जीरा (½ छोटा चम्मच)
- टमाटर प्यूरी (1 चम्मच)
- गरम मसाला (½ छोटा चम्मच)
- नींबू का रस (½ छोटा चम्मच)
- प्याज (1)
- हरी मिर्च (3)
- स्वादानुसार नमक
Palak Paneer Recipe in Hindi
पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। करीब 4 बार पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद पालक के पत्तों को तोड़कर रखें। इसकी थोड़ी डंडियां तोड़कर हटा दें।
और पढ़िए –Egg Chapati Recipe: ब्रेकफास्ट में अंडा ब्रेड नहीं, खाएं एग चपाती, रेसिपी है बेहद आसान!
गैस पर एक पैन या कढ़ाई रखें। इसमेंं ½ कप पानी डालकर गर्म कर लें। अगर आप प्याज की खुशबू को खत्म करना चाहते हैं तो इस पानी में प्याज को गोल-गोल कट करके डाल दें। अब इसमें साफ किए हुए पालक भी मिला दें। करीब 3 मिनट तक पालक और प्याज को पकने दें।
अब पालक और प्याज को गर्म पानी से निकालकर थोड़ा ठंडा कर लें। इसके बाद हरी मिर्च, प्याज और पालक को एक साथ मिक्सी में पीस लें। अब मिक्सचर से पालक का बना पेस्ट निकाल लें। अब गैस पर फिर से कढ़ाई रखें। इसमें 1 चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें। इसके बाद पालक का पेस्ट मिलाकर करीब 2 मिनट तक पका लें।
अब पनीर को बड़े-बड़े चाकौर साइज में काट कर डाल दें। थोड़ा उबाल आने दें और फिर इसमें आधा चम्मच नींबू का रस और नमक स्वादानुसार डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद करीब 5 मिनट तक पका लें। ऊपर से ताजी क्रीम डालकर गार्निश करें। इस तरह से पालक पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines