Palak Cheela Recipe: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए हेल्दी खाना भी बहुत जरूरी होता है। कई सारे पोषक तत्वों के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए आयरन और प्रोटीन भी बहुत जरूरी होते हैं और इसके लिए सबसे अच्छा हेल्दी डाइट लेना। अगर ये डाइट हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो तो और भी मजा आ जाता है। इसके लिए आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी पालक के चीला बना सकते है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि…
सामग्री
पालक- 250 ग्राम
बेसन- 1/2 कप
हरी मिर्च- 4 से 5
नमक- स्वादानुसार
प्याज- 4
गाजर- 2
ये भी पढ़ें- कौन-सी चॉकलेट खाना शरीर के लिए खतरनाक? जानें एक्सपर्ट की राय
पुदीना या धनिया पत्ती- 3 बड़ा चम्मच
टमाटर – 2
पानी- 1/2 कप
जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
लहसुन – 4 से 5 कली
अदरक- 1 टुकरा
जीरा- 1 चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
चीला बनाने की विधि
1. सबसे पहले पालक को अच्छे से पानी से धोकर साफ कर बारीक काट लें।
2. इसके बाद लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और जीरे का पेस्ट तैयार कर लें।
3. अब एक कटोरे में पालक के पत्ते लें इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, गाजर, धनिया पत्ता, हल्दी, अजवाइन, जीरा पाउडर, पाव भाजी मसाला, अदरक, हरी मिर्च और जीरे का पेस्ट डालें।
4. इसके बाद इसमें बेसन डालें और हाथो से अच्छे से मिलाएं।
5. अब इसमें नमक डालें साथ आधा कप पानी डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे थोडी देर के लिए छोड़ दें।
6. तवे को गर्म करें और इसमें एक चम्मच तेल डाले और अच्छे से फैला लें।
7. अब इसमें बेसन और पालक के पेस्ट को डालकर अच्छे से फैला दें।
8. इसके बाद इसे दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं और एक प्लेट में निकालकर रख लें।
9. अब आपका चीला तैयार है इसे आप हरी या लाल चटनी के साथ परोस सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 2 चीजों से कैंसर का खतरा! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
13 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
15 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
16 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
18 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
18 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
20 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
21 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines