Veg Spring Roll Recipe In Hindi: स्प्रिंग रोल एक बहुत ही फेमस चाइनीज स्ट्रीट फूड है। इसको बच्चों से लेकर बड़े भी बहुत शौक से खाते हैं। इसको लोग शाम की हल्की भूख को शांत करने के दौरान खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए वेज स्प्रिंग रोल बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहतरीन होता है साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। बच्चे तो इस डिश की आए दिन डिमांड करते ही रहते हैं। इसलिए ये बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए एक अच्छी डिश साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Roll Recipe) बनाने की रेसिपी-
वेज स्प्रिंग रोल बनाने की सामग्री-
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप प्याज
- 1 कप पत्ता गोभी
- 1/2 कप शिमला मिर्च
- 1/2 कप नूडल्स उबले
- 2 टी स्पून चिली सॉस
- 1 टी स्पून टमाटर कैचप
- 2 टी स्पून लहसुन बारीक कटा
- 1 टी स्पून अदरक बारीक कटा
- 1 कप गाजर कद्दूकस
- 1 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
वेज स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी- (Veg Spring Roll Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, लहसुन, अदरक और शिमला मिर्च को धोकर बारीक काट लें।
- फिर आप पत्तागोभी को भी लंबे टुकड़े कर लें और गाजर को भी कद्दूकस करके रख लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें अदरक-लहसुन डालें और थोड़ी देर भून लें।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटा प्याज डालें और 1-2 मिनट तक भून लें।
- फिर आप इसमें कटी शिमला मिर्च डालें औरतेज आंच पर करीब 1 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें गाजर और पत्तागोभी डालें और पकाएं।
- फिर आप इसमें उबले हुए नूडल्स डालें और चलाते हुए करीब 3-4 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें चिली सॉस, टमाटर कैचप और स्वादानुसार नमक डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को एक बार अच्छी तरह से मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इस स्टफिंग को समान अनुपात में बांटें और अलग रख दें।
- फिर आप एक बर्तन में मैदा डालकर आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इसकी रोटी बनाकर हल्की सी सेक लें।
- फिर आप इस रोटी को एक समतल और सूखी जगह पर रखें।
- इसके बाद आप इसके एक कॉर्नर में स्टफिंग का एक हिस्सा रख दें।
- फिर आप इसको तीन चौथाई रोल करें और सेंटर की तरफ एक-एक करके दोनों ओर से फोल्ड कर लें।
- इसके बाद आप रोल के किनारों को मैदे-पानी के मिक्चर से अच्छे से सील कर दें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें वेज स्प्रिंग रोल डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- फिर आप इसको निकालकर एक प्लेट में रखें और रोल के तिरछे तीन बराबर पीस में काट लें।
- अब आपके स्वादिष्ट वेज स्प्रिंग रोल बनकर तैयार हो गए हैं।
- फिर आप इनको सॉस के साथ गर्मागराम सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines