Paal Poli Recipe: क्या आपने कभी ‘पाल पोली’ (Paal Poli) खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसे बनाने का बेहद ही आसान तरीका बताने वाले हैं। पाल पोली की रेसिपी को जाननें के बाद आप मिनटों में किसी के लिए एक स्वादिष्ट मिठाई तैयार कर सकें।
बता दें कि पाल पोली एक ऑथेंटिक तमिल डिश है जिसे यहां के ब्राह्मण काफी पसंद करते हैं। ये तमिल ब्राह्मणों की सबसे पसंदीदा मिठाईयों (Tamil Sweet Dish Recipe) में से एक है। खासतौर पर पाल पोली (Paal Poli Easy Recipe) को पूजा या किसी शुभ कार्य या फिर कहें कि अपनी खुशी जताने के लिए बनाया जाता है। आइए आपको स्वादिष्ट पाल पोली बनाने की आसान विधि बताते हैं।
Paal Poli Recipe Ingredients in Hindi
- मैदा (1 कप)
- सूजी (1/2 कप)
- चीनी (1/2 कप)
- दूध (500 मिली)
- केसर के धागे (10-15)
- काजू (1/4 कप)
- बादाम (1/4 कप)
- इलायची पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
Paal Poli Recipe in Hindi
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। इसमें सूजी, मैदा, चुटकीभर नमक, आधा चम्मच चीनी और जरूरत अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंद लें। अच्छी तरह से आटा गूंद जाए तो करीब 10 मिनट के लिए इसे ढक्कर छोड़ दें।
दूसरी तरफ पैन या किसी पतली में दूध को उबलाने के लिए रख दें। इसे तब तक उबालें जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। गाढ़ापन दिखने के बाद दूध में केसर के धागे डाल दें। इसके अलावा चीनी भी मिक्स करके अच्छे से करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब दूध में इलायची का पाउडर भी छिड़क दें। कुछ मिनट उबालें और फिर गैस बंद कर दें।
इसके बाद आपको गूंदा हुआ आटा लेना है। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें। इस तरह से बेल जैसे पूरियां बना रहे हैं। अब इसे पूरियों की तरह कढ़ाही में तेल डालकर तल भी लें। इसके बाद इन तली हुईं पूरियों को उबाले हुए गाढ़े दूध में डूबा दें।
अब एक प्लेट में दूध के साथ पूरियां सर्व करने के लिए निकालें। ऊपर से थोड़ा फ्लेवर्ड दूध, केसर के धागे और कटे हुए बदाम, काजू, पिस्ता आदि ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं। ये डिश देखने के साथ स्वाद भी काफी स्वादिष्ट होती है।
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines