Cancer Symptoms: आज के समय में कैंसर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है और इससे लड़ने के लिए शुरुआती संकेत सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। वैसे तो कैंसर कई तरह के होते हैं, जिसमें से एक ओवेरियन कैंसर जिसके संकेतो पता लगाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कई बार इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते है। संभावित लक्षण विशेष रूप से खाने के दौरान या उसके तुरंत बाद दिखाई देते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, केवल 20 प्रतिशत ओवेरियन कैंसर प्रारंभिक अवस्था में पाए जाते हैं। आंकड़े बताते हैं कि जब ओवेरियन कैंसर का समय पर पता चल जाता है तो 94 प्रतिशत मरीजों को इलाज के बाद पांच साल से अधिक समय तक जिने के लिए मिल जाता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या संकेत हो सकते हैं।
क्या है ओवेरियन कैंसर
ओवेरियन कैंसर ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता है। इसे अंडाशय या डिम्बग्रंथि का कैंसर भी कहते हैं। ये तब होता है जब अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब में असामान्य कोशिकाएं बढ़ती हैं और कैंसरयुक्त ट्यूमर बन जाते हैं। शरीर में इस कैंसर की कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं और शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं।
ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
ओवेरियन कैंसर के संकेत
1. पेट में सूजन या पेट फूलना
2. पेट या योनी में दर्द या कोमलता
3. भूख न लगना या खाने के तुरंत बाद पेट भरा हुआ महसूस होना
4. बार-बार पेशाब लगना
5. अपच
6. कब्ज या दस्त
7. पीठ दर्द
8. थकान
9. अचानक वजन घटना
10. मेनोपॉज के बाद योनि से ब्लीडिंग
ओवेरियन कैंसर का इलाज
आमतौर पर ओवेरियन कैंसर का निदान करने के लिए शुरू में ब्लड टेस्ट और स्कैन से किया जाता है। ओवेरियन कैंसर के लिए प्राथमिक उपचार सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी है, जो किसी डॉक्टर के संयोजन में दिया जाता है। ओवेरियन कैंसर के लिए मानक उपचार निदान के लिए सर्जरी, स्टेजिंग और ट्यूमर डीबुलिंग या कीमोथेरेपी के बाद साइटोडेक्शन है।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
23 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines