Osteoporosis Symptoms: ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की गंभीर बीमारी में से एक है, जो हड्डियों को कमजोर बनाता है। ये बीमारी आपके शरीर में धीरे-धीरे फैलती है। खासकर रीढ़, कलाई या फिर कोहनी की हड्डी में। ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने के लिए हड्डियों को हेल्दी को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कैल्शियम से भरपूर डाइट से सकते हैं। जिसके लिए आप पत्तेदार साग, बादाम और फोर्टिफाइड जैसे हेल्दी फूड का सेवन करें। यहां जानते हैं ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण और हड्डियों को कैसे मजबूत बना सकते हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण
ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों को हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, खासकर उनकी पीठ में। रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। थोड़ी सी चोट लगने से हड्डी का फ्रैक्चर हो जाना। ऑस्टियोपोरोसिस एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसके लक्षण आम बीमारियों की तरह ही होते हैं।
ये भी पढ़ें- मशरूम में छुपे हैं कई राज, कोलेस्ट्रॉल से लेकर कैंसर के खतरे को करता है कम
इन्हें करें अपनी डाइट में शामिल
कैल्शियम से भरपूर डाइट
कैल्शियम हड्डियों की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप हर रोज 1,000 से 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम ले सकते हैं। दूध, दही, पनीर और हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं।
विटामिन-डी का करें सेवन
विटामिन-डी कैल्शियम के इफेक्टिव अब्सॉर्प्शन के लिए जरूरी माना जाता हैं। विटामिन डी से भरपूर फूड में मछली और अंडा में शामिल हैं।
मैग्नीशियम
मैग्नीशियम हड्डियों की संरचना और शरीर को कैल्शियम को प्रोसेस करने में मदद करता है। इसके मुख्य सोर्स नट्स फलियां, पत्तेदार हरी सब्जियां और साबुत ग्रेन्स होते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 में सूजन को कम करने के गुण होते हैं, जो हड्डियों की ग्रोथ में मदद करते हैं। इसके लिए आप मछली, अलसी, चिया के बीज और अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 30 दिनों में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल होगा कम! आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 Seeds
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 mins agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
52 mins agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
17 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
21 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines