Malai Khaaja Recipe In Hindi: मलाई खाजा उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा की एक पारंपरिक स्वीट डिश है। ये देखने में बिल्कुल पेस्ट्री जैसी लगती है। ये स्वाद में बेहद लजीज और तुरंत मुंह में घुलने वाली होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए मलाई खाजा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको आप गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बनाकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं और घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करा सकते हैं। इसको बनाने भी बहुत आसान होता है, तो चलिए जानते हैं मलाई खाजा बनाने की रेसिपी-
मलाई खाजा बनाने की सामग्री-
- खोया 200 ग्राम
- चावल का आटा 3 बड़े चम्मच
- मैदा 3 कप छाना हुआ
- चीनी 4 कप (बूरा और दानेदार)
- हरी इलायची 2-3
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
- क्रीम 2 बड़े चम्मच
- बादाम 2 बड़े चम्मच
- पिस्ता 2 बड़े चम्मच
- खोपरा 1 बड़ा चम्मच
- घी 2 कप
- कॉर्न फ्लोर 2 बड़े चम्मच
- बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
- आवश्यकतानुसार पानी
मलाई खाजा बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में दानेदार चीनी, इलायची और पानी डालें।
- फिर आप इसको चीनी को अच्छी तरह से पिघलने तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें नींबू का रस डालें और मिलाकर अलग रख लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में खोया और मलाई डालें।
- इसके बाद आप इसको करीब 5 मिनट तक अच्छी तरह चलाकर हुए भून लें।
- फिर आप इसमें चीनी का बूरा डालकर करीब 2 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटे बादाम और पिस्ता मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप एक बर्तन में घी डालकर गर्म करें और मिक्चर में मिलाएं।
- इसके बाद आप इसको एक बाउल में निकालकर करीब 10-15 मिनट तक फ्रिज में रखें।
- फिर आप इसमें चावल का आटा, मैदा, बेकिंग पाउडर डालकर एक क्रीमी और स्मूथ पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में मैदा और घी डालकर अच्छी तरह से मसलकर मिलाएं।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस गुंथे आटे को आप करीब 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख लें।
- फिर आप आटे की लोइयां बनाकर घी से ग्रीस करें और अंगूठे से दबा-दबाकर बनाएं।
- इसके बाद आप इसमें खोया की फिलिंग भरें और बॉल बना लें।
- फिर आप इसके किनारे पर पानी लगाकर एक दूसरा रोल किया आटा लगाएं और अच्छी तरह से प्रेस करें।
- इसके बाद आप इसके किनारों को ट्विस्ट और फोल्ड करके खाजा को तैयार कर लें।
- फिर आप एक कढ़ाही में घी गर्म करके उसमें खाजा को डालकर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप इसको किसी बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- फिर आप इसको तैयार चाशनी में डुबोकर मेहमानों को सर्व करें।
- अब आपका स्वादिष्ट मलाई खाजा बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
16 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
17 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त