Orange Peel Powder Benefits for Skin: हर मौसम में स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर सर्दियों में, नहीं तो त्वचा बेजान व रूखी होने लगती है। इसके अलावा अगर स्किन का ख्याल न रखा जाए तो वह काली भी पड़ने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा का ख्याल रखें। इसके लिए आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं।
स्किन के लिए संतरा काफी फायदेमंद होता है। इससे एक्ने, झुर्रियां और काली त्वचा आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आने लगता है। हालांकि संतरा से ज्यादा इसके छिलके स्किन के लिए वरदान होते हैं। संतरे के छिलकों को दूध में मिलाकर त्वचा पर लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
दरअसल, संतरे में प्रोटीन, फाइबर, फैट, मैग्नीशियम और कैल्शियम आदि सभी जरूरी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। वहीं दूध को विटामिन और पौष्टिक तत्व का खजाना माना जाता हैं। इसी वजह से इन दोनों के मिश्रण से बने पाउडर से स्किन पर ग्लो आता है। आइए अब जानते हैं संतरे के छिलके और दूध का मिश्रण कैसे बनाएं।
संतरे के छिलके और दूध का मिश्रण कैसे बनाएं?
संतरे के छिलके और दूध का मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को संतरे से अलग कर लें। फिर एक पैन में एक कटोरी दूध लें और उसे धीमी आंच पर उबालें। जब दूध गुनगुना हो जाएं तो उसमें संतरे के छिलके डाल लें। दूध को तब तक उबालें जब तक संतरे के छिलके मुलायम ना हो जाए।
इसके बाद इस पेस्ट को मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें और पाउड बना लें। फिर तवे पर एक चम्मच हल्दी और थोड़ा सा बेसन पाउडर डालकर उसे हल्की आंच पर गर्म करें। जब दोनों चीजें मिक्स हो जाएं तो फिर उसे एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इसमें संतरे के छिलके और दूध से बनाएं हुए पेस्ट को मिक्स कर लें और अब अपका पेस्ट तैयार हो गया है। आप इस पेस्ट को अपने फेस पर या हाथ-पैरों पर लगा सकते हैं।
संतरे के छिलके और दूध के मिश्रण के फायदे
- अगर आपके चेहरे से चमक उड़ गई है तो आप इस पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन पर ग्लो आता है।
- संतरे के छिलके और दूध के मिश्रण से बनाएं पाउडर को फेस पर लगाने से त्वचा हाइड्रेट होती है। साथ ही रूखी और बेजान स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- अगर समय से पहले आपके चेहरे व हाथ-पैरों पर झुर्रियां आने लगी है, तो ऐसी परिस्थिति में संतरे के छिलके और दूध से बने पैक को फेस पर लगाया जा सकता हैं। इससे कुछ ही समय में झुर्रियां कम होने लगेंगी और चेहरा भी खिल उठेगा।
- अगर आपके चेहरे पर दाने होने लगे है या एक्ने की समस्या आपको परेशान कर रही है, तो ऐसी परिस्थिति में ये पाउडर आपके लिए काफी फायदेमंद है।
- संतरे के छिलकों से बनाएं गए पाउडर को फेस पर लगाने से दाग-धब्बे के निशान भी कम होने लगते है। साथ ही स्किन पर निखार आता है।
ये भी पढ़ें- सुंदरता बढ़ाने वाले Makeup Products भी बिगाड़ सकते हैं खूबसूरती!
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
4 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines