Optical Illusion Personality Test: वैसे तो अपने व्यक्तित्व यानी पर्सनालिटी को जानने के लिए किसी तरह का कोई पर्सनालिटी टेस्ट काम नहीं आ सकता है, लेकिन फिर भी हमें खुद को और ज्यादा बेहतर जानने के लिए कई तरह-तरह के टेस्ट या कहें की तरीका अपनाते रहते हैं। इनमें से एक ऑप्टिकल भ्रम (Optical Illusion) भी है जो आपके वास्तविक व्यक्तित्व के बारे में और ज्यादा जानने का तरीका माना जाता है।
आपका स्वभाव कैसा है, आप कितने रोमांटिक हो, आप लोगों के साथ रहना पसंद करते हो या नहीं, आपको परिवार के साथ रहना पसंद है या दोस्तों के साथ? ऐसे कई तरह के सवाल हैं जिसे लेकर शायद कई बार आप भी कन्फ्यूज रहते होंगे कि आखिर आपकी पर्सनालिटी है कैसी? ऑप्टिकल भ्रम की मदद से आप अपना पर्सनालिटी टेस्ट कर सकते हैं।
आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जो दो तरीकों से देखी जा सकती है। तस्वीर को देखकर आप अपनी पर्सनालिटी का पता लगा सकते हैं, जिससे पता चल सकेगा कि आप इंट्रोवर्ट हैं या एक्सट्रोवर्ट। आइए जानते हैं।
देखें तस्वीर
Image Source: The Minds Journal
ऊपर दिखाई गई इस तस्वीर को देखते ही आपको सबसे पहले क्या नजर आया? आपका जवाब पेंगुइन या क्विफ वाला आदमी हो सकता है। इस तस्वीर में कई लोगों को पहली बार पेंगुइन दिखता है तो कुछ लोगों को क्विफ वाला आदमी नजर आता है। आपको दोनों में से क्या नजर आया है, ये सोच लें और फिर जान लें कि आपकी पर्सनालिटी कैसी है।
एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीर को देखकर आपको जो सबसे पहले नजर या समझ आ रहा है, वो ही आपकी पर्सनालिटी को दिखाता है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आप इंट्रोवर्ट या एक्सट्रोवर्ट में से क्या हैं। आप लोगों के साथ कैसे हैं? आपका व्यवहार कैसा है?
क्या आपको तस्वीर में पेंगुइन नजर आया?
अगर पहली बार में आपको तस्वीर में पेंगुइन दिखा तो इसका मतलब है कि आप अंतर्मुखी व्यक्ति (Introvert Person) हैं। ऐसे लोग सोशल लाइफ की बात आने पर दबाव या प्रतिबंधित महसूस करना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही अपने लक्ष्यों को हासिल करना ही उनका एक मकसद होता है। इस तरह के लोग खुद को समय देना पसंद करते हैं। इन्हें अकेले समय को प्राथमिकता देना पसंद होता हैं, जिससे दूसरों को ऐसा लग सकता है कि आप असामाजिक हो रहे हैं। इसका मतलब है कि आपको अपनी जरूरतों के बारे में दूसरों को बताना होगा अगर आप ये चाहते हैं कि वो भी आपके जैसे ही हों।
ये भी पढ़ें- आंखों से सिर्फ इकरार ही नहीं, पर्सनैलिटी का भी पता लगा सकते हैं जनाब
क्या आपको तस्वीर में आदमी नजर आया?
अगर पहली बार में आपको तस्वीर में आदमी दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आप बहिर्मुखी व्यक्ति (Extrovert Person) हैं। इस तरह की पर्सनालिटी वाले व्यक्ति, लोगों को पढ़ने में अच्छे होते हैं। साथ ही भीड़ के सामने अच्छा अभिनय कर सकते हैं। अगर आप में भी दूसरे लोगों को किताब की तरह पढ़ने की कला है तो आप एक्सट्रोवर्ट पर्सन हैं। हालांकि, आपकी ये पर्सनालिटी कभी-कभी आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। आप कभी-कभी बहुत ज्यादा लोगों को खुश करने वाले हो सकते हैं, जिससे कई बार आप दुखी भी हो सकते हैं। किसी से भी अपनी दिल की बात या बहुत अधिक मान्यता न मांगें, बल्कि अपने अंदर से इसे हासिल करने की कोशिश करें।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
8 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
10 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
12 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
12 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
13 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
14 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
15 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
18 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines