Shakarkand Ki Kheer Recipe: खीर एक भारतीय पारंपरिक स्वीट डिश है जिसको किसी भी खास मौके पर बनाकर मुंह मीठा किया जाता है। इसको लोग खाने के दीवाने रहते हैं। खीर के कई प्रकार हैं। इसमें चावल खीर, सेब खीर या केसर खीर शामिल है।
लेकिन क्या कभी आपने शकरकंद की खीर बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए शकरकंद की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगती है।
अभी पढ़ें – Bhai Dooj 2022: भईया दूज पर भाई का मुंह मीठा कराएं चुकंदर और नारियल का हलवा के साथ, ये रही रेसिपी
इसको आप करवाचौथ के खास मौके पर बनाकर उपवास खोल सकते हैं। इसका स्वाद हर किसी के मुंह में तुरंत घुल जाएगा और हर कोई बार-बार मांगकर खाएगा, तो चलिए जानते हैं शकरकंद की खीर बनाने की विधि-
शकरकंद की खीर बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 3-4 शकरकंद
- 1 लीटर दूध
- 8-10 काजू
- 8-10 बादाम
- 1/2 टी स्पून इलायची पिसी
- 1 चुटकी केसर
- 1 टेबलस्पून चिरौंजी
- 1 टेबलस्पून देसी घी
- स्वादानुसार चीनी
अभी पढ़ें – Diwali 2022 Special: दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं घर पर बनी आकर्षक काजू कलश मिठाई, ये रही विधि
शकरकंद की खीर कैसे बनाएं? (How To Make Shakarkand Ki Kheer)
- शकरकंद की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले शकरकंद को धोकर साफ कर लें।
- फिर आप इसको छीलकर कद्दूकस करके एक बाउल में डालें।
- इसके बाद आप काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में देसी घी डालकर मीडियम आंच पर पिघला लें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किया शकरकंद डालकर करीब 2-3 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकाल लें।
- फिर आप एक बर्तन में दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप गर्म घी में भुने शकरकंद डालकर चलाते हुए पका लें।
- इसके बाद जब दूध पककर आधा रह जाए तो आप इसमें कटे हुए काजू और बादाम डाल दें।
- इसके साथ ही आप इसमें एक चुटकी केसर और चिरौंजी डालकर मिला लें।
- फिर आप खीर को गाढ़ा होने तक और पकाएं और गैस को बंद कर दें।
- अब आपकी स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर शकरकंद की खीर बनकर तैयार हो गई है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 hr agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
5 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
9 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
22 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines