How To Make Hair Spa Cream At Home: आज के समय की बदलती जीवनशैली, खराब खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते आपको बालों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- बालों का गिरना, बालों का असमय सफेद होना और डेंड्रफ आदि। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स या महंगे हेयर ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेती हैं जैसे- हेयर स्पा, नेचुरल हेयर मसाज आदि।
लेकिन हर वक्त ये ट्रीटमेंट ले पाना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये महंगे तो होते ही हैं साथ ही बार-बार हेयर स्पा लेने से आपके बाल और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दही हेयर स्पा क्रीम बनाने की विधि लेकर आए हैं।
दही में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जोकि आपके बालों में डेंड्रफ की समस्या को कंट्रोल करते हैं। इसके साथ ही इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ती है और आपके बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं, तो चलिए जानते हैं दही हेयर स्पा क्रीम (How To Make Hair Spa Cream At Home) बनाने की विधि-
दही हेयर स्पा क्रीम बनाने की आवश्यक सामग्री-
- दही 1 कप
- गाय का दूध 1/2 कप
- शहद 2 चम्मच
- अंडा 1
- जैतून का तेल 1 चम्मच
दही हेयर स्पा क्रीम कैसे बनाएं? (How To Make Hair Spa Cream At Home)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दही डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद आप इसमें गाय का दूध, शहद और अंडा डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल डालें और अच्छे से मिला दें।
- अब आपकी दही हेयर स्पा क्रीम बनकर तैयार हो चुकी है।
दही हेयर स्पा क्रीम कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Hair Spa Cream At Home)
- इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से वॉश कर लें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से सुखा लें।
- फिर आप इस तैयार क्रीम को एक ब्रश की मदद से अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें।
- इसके बाद आप इसको कम से कम 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- फिर आप अपने बालों को साधारण पानी की मदद से धोकर साफ कर लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
7 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
7 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
10 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
13 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
14 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines