Onion Jam Recipe: शायद ही कोई हो जिसे जैम खाना पसंद ना हो। काफी लोग ब्रेड या फिर रोटी के साथ जैम खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा बर्गर, सैंडविच या फिर रैप में जैम लगाकर भी खाया जा सकता है। आज हम आपके लिए एक स्पेशल प्याज जैम की रेसिपी (Onion Jam Recipe in Hindi) लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद आसान है। आप इसका इस्तेमाल सलाद, बर्गर, सैंडविच आदि के साथ कर सकते हैं। आइए प्याज जैम रेसिपी बनाने की विधि जानते हैं।
Onion Jam Recipe Ingredients in Hindi
- कटा हुआ (1 किलो प्याज)
- मक्खन (1/2 बड़ा चम्मच )
- काली मिर्च (1 छोटा चम्मच )
- ब्राउन शुगर (2 बड़े चम्मच)
- चिली फ्लेक्स (1 छोटा चम्मच)
- रोजमरी की पत्तियां
- नमक (1 छोटा चम्मच)
- बेलसमिक सिरका (3 बड़े चम्मच)
- तेल (1 बड़ा चम्मच)
Onion Jam Recipe Making Method in Hindi
प्याज का जैम बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म लें। इसके साथ ही थोड़ा सा मक्खन भी गर्म कर लें। इसके बाद मिर्च और रोजमरी की पत्तियों को मिलकर दो मिनट तक पका लें। अब पैन में प्याज को भी डालकर धीमी आंच में पका लें। करीब 15 मिनट तक पकाने के बाद आंच को बिल्कुल कम कर लें। अब सुनहरा रंग होने तक करीब 12 मिनट तक पका लें।
इसके बाद काली मिर्च, ब्राउन शुगर, बाल्समिक सिरका और नमक को डालकर धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक चलाते हुए पका लें। इसका पूरा पानी सुख जाने तक पका लें। रंग बदल जाने और पानी सुखने के बाद गैस बंद कर दें। इस तरह से प्याज का जैम तैयार हो जाएगा।
आप इसे एक साफ ग्लास के जार में डालकर स्टोर कर सकते हैं। ऊपर से रोजमेरी छिड़क सकते हैं। एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें। इसका इस्तेमाल एक महीने तक किया जा सकता है। इस जैम का इस्तेमाल ब्रेड के अलावा बर्गर, रोल या रैप या फिर सैंडविच के साथ किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines