हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Onam 2025: इस ओणम पर दिखें सबसे अलग, पहनें ये शानदार झुमके हर कोई पूछेगा – कहां से खरीदे?

ओणम केरल का काफी प्रसिद्ध त्योहार है, जिसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। अगर आप भी इस बार सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग और लेटेस्ट ईयररिंग्स के बारे में, जिनका आप चुनाव इस बार कर सकती हैं।

विज्ञापन

Onam 2025: ओणम केरल का एक प्रसिद्ध और पारंपरिक त्योहार है, जिसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से मलयाली समुदाय द्वारा मनाया जाता है और यह राजा महाबली की वापसी की खुशी में मनाया जाता है। इस साल ओणम 26 अगस्त से शुरू हो रहा है, और लोग पहले से ही इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। त्योहार के दौरान लोग नए कपड़े पहनते हैं, स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं और पारंपरिक नृत्य व खेलों का आयोजन भी करते हैं। खासतौर पर महिलाएं पारंपरिक साड़ी पहनती हैं और खूब सजती-संवरती हैं। अगर आप सोच रही हैं कि ओणम पर कौन से ईयररिंग्स पहनें, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आइए जानते हैं कुछ ट्रेडिशनल टेंपल ज्वेलरी स्टाइल ईयररिंग्स के बारे में।

चेन वाले ईयररिंग्स

आप चाहें तो इस बार चेन वाली टेंपल ज्वेलरी ईयरिंग्स का चुनाव कर सकते हैं। यह स्टाइल बहुत ही एलिगेंट और ग्रेसफुल लगता है। चेन वाले ईयररिंग्स पारंपरिक साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं और ये आपके लुक में एक रॉयल टच जोड़ते हैं।

ये भी पढ़ें- Onam 2025: इस ओणम बोरिंग गजरा नहीं! अपनाएं ये 4 ट्रेंडिंग स्टाइल्स और बनें सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

विज्ञापन

बीड झुमका

रंग-बिरंगे बीड्स या तो सिंपल सिल्वर या गोलडन रंग के बीड्स से बने झुमके, ओणम जैसे रंगीन त्योहार के लिए एकदम बेस्ट हैं। ये हल्के और आकर्षक होते हैं, जिन्हें आप पूरे दिन आराम से पहन सकती हैं।

मोती वाले झुमके

मोती का आकर्षण कभी पुराना नहीं होता। सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ मोती वाले झुमके बहुत ही क्लासिक और शाही लुक देते हैं। आप चाहें तो इसको भी पहन सकती हैं।

विज्ञापन

मोर डिजाइन वाले झुमके

मोर के डिजाइन वाले झुमके बहुत ही सुंदर लगते हैं। यह पारंपरिक और सांस्कृतिक लुक में चार चांद लगा देते हैं। यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है और त्योहार के माहौल में आपकी सुंदरता को और निखारता है।

ये भी पढ़ें- Onam 2025: इस ओणम पर ट्राय करें ये रंगोली डिजाइन, आखिरी वाला तो हर किसी को पसंद आएगा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola