हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Onam 2025: ओणम के खास दिन पर इन शानदार मांग टीका डिजाइनों से दिखें सबसे खूबसूरत, लुक बना देगा सबसे आकर्षक

ओणम, जो कि केरल का काफी मशहूर त्योहार है, इस दिन सभी महिलाएं बहुत ही सुंदर तरीके से सजती-सवरती हैं। अगर आप भी इस दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग मांग टीका डिजाइनों के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं।

विज्ञापन

Onam 2025: ओणम केरल का सबसे बड़ा और खास त्योहार है, जिसे हर साल बहुत ही धूमधाम और पारंपरिक तरीकों से मनाया जाता है। यह त्योहार खुशियों, रंगों, और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस साल ओणम 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखना चाहता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो ओणम पर ट्रेडिशनल लुक में कुछ खास दिखना चाहती हैं, तो ट्रेंडी मांग टीका डिजाइनों को जरूर आजमाएं। ये डिजाइंस न केवल आपकी सुंदरता को निखारेंगे, बल्कि आपके पूरे लुक में एक रॉयल और एलिगेंट टच भी जोड़ेंगे। पारंपरिक साड़ी के साथ खूबसूरत मांग टीका पहनकर आप इस ओणम पर सबसे सुंदर लगेंगी।

फ्लोरल डिजाइन मांग टीका

मांग टीका, जिस भी डिजाइन का हो, सभी लुक पर काफी सुंदर लगता है। आप चाहें तो इस तरह का फूलों की डिजाइन वाला मांग टीका का चुनाव कर सकती हैं। यह एक सॉफ्ट और एलीगेंट लुक देता है। यह डिजाइन खासतौर पर युवा लड़कियों और ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट है।

गोल्ड प्लेटेड मांग टीका

अगर आप रॉयल और चमकदार लुक चाहती हैं, लेकिन गोल्ड के गहनों को नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप गोल्ड प्लेटेड मांग टीका का चुनाव कर सकती हैं। यह पारंपरिक गहनों की तरह दिखता है और हर साड़ी पर खूबसूरती से जंचता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Onam 2025: इस ओणम पर दिखें सबसे अलग, पहनें ये शानदार झुमके हर कोई पूछेगा – कहां से खरीदे?

टेम्पल ज्वेलरी मांग टीका

टेम्पल ज्वेलरी अपने आप में ही सुंदर डिजाइनों में से एक है। यह डिजाइन सदियों पुरानी परंपरा को दर्शाता है। इसमें देवी-देवताओं की आकृति या पारंपरिक नक्काशी होती है जो आपको क्लासिक और ग्रेसफुल लुक देती है। यह मांग टीका खासकर ओणम जैसे त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट है।

विज्ञापन

पर्ल गोल्ड प्लेटेड मांग टीका

मोती और सोने की कोटिंग वाला यह डिजाइन बहुत ही स्टाइलिश और रिच लुक देता है। यह मांग टीका आपके चेहरे को निखारता है और साड़ी या लहंगे के साथ शानदार लगता है। आप चाहें तो इस पर्ल गोल्ड प्लेटेड मांग टीके का चुनाव इस ओणम कर सकती हैं और अपने सुंदर से लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Onam 2025: इस ओणम पर ट्राय करें ये रंगोली डिजाइन, आखिरी वाला तो हर किसी को पसंद आएगा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola