---विज्ञापन---

संस्कृति-एकजुटता के उत्सव पर आज होगी ओणम साध्या पूजा, बनते हैं ये 9 प्रमुख व्यंजन

Onam 2025: केरल का प्रसिद्ध ओणम उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। जानें ओणम साध्या के प्रमुख व्यंजन जैसे अवियल, परीप्पू करी, पायसम और अन्य पारंपरिक स्वादिष्ट पकवानों के बारे में, जो संस्कृति, एकजुटता और परिवार की खुशियों का प्रतीक हैं।

---विज्ञापन---

Onam 2025: केरल का प्रसिद्ध उत्सव ओणम आज पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार सिर्फ नई फसल का स्वागत नहीं है बल्कि संस्कृति, एकजुटता और परिवार की खुशियों का प्रतीक भी है। ओणम के अवसर पर केरल का हर घर सजता है और ये सजावट भी पारंपरिक रूप से की जाती है। ओणम पर्व की शुरुआत 26 अगस्त को हुई थी जो 5 सितंबर यानी आज समाप्त हो जाएगी। आज साध्या पूजा होगी जिसमें दोपहर के समय कई स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाया जाता है। चलिए जानते हैं आज बनने वाले खास पकवानों के बारे में।

क्या है ओणम साध्या?

ओणम साध्या ओणम उत्सव का सबसे खास और पारंपरिक भोजन वाला दिवस होता है। हालांकि, यह सिर्फ खाने का आयोजन नहीं बल्कि संस्कृति, धार्मिक परंपरा और एकजुटता का प्रतीक भी माना जाता है। साध्या का मतलब है “भोजन का विशेष भव्य आयोजन”। केरल के मालाबार क्रिस्टीयन कॉलेज के प्रोफेसर एम सी वशिष्ठ बताते हैं कि इस दिन सभी पकवानों को केले के पत्ते पर खाए जाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Homemade Tomato Ketchup: टोमेटो केचप घर पर बनाएं, वो भी बिना केमिकल के- एक्सपर्ट में जानें आसान तरीका

प्रमुख व्यंजनों की सूची

1.अवियल- कई सारी सब्जियों को साथ मिलाकर दही और नारियल के साथ बनाई जाने वाले ये डिश वेजिटेबल स्टू होती है। इसमें कच्चे केले, गाजर और सहजन जैसी सब्जी का इस्तेमाल होता है।

---विज्ञापन---

2.परीप्पू करी- यह एक प्रकार की दाल होती है, जिसमें मूंग की दाल को उबालकर देसी घी का तड़का दिया जाता है। तड़के में करी पत्ता और राई के दानों का इस्तेमाल होता है।

3.पचड़ी- यह एक खट्टी-मीठी डिश होती है जिसमें खीरा, कच्चा आम, अनानास और कद्दू को दही के साथ मिलाकर उसमें राई का तड़का लगाया जाता है।

---विज्ञापन---

4.थोरन- यह भी एक सब्जी होती है जिसमें गाजर, बीन्स और पत्तागोभी को बारिक काटा जाता है। इसमें नारियल भी मिक्स किया जाता है और ये एक सूखा पकवान होता है।

5.सांभर- इमली, मसाले और तरह-तरह की सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया गया ये तीखा और चटपटा व्यंजन दक्षिणी व्यंजनों की शान है। लोग इसे इडली, डोसा और चावल के साथ भी खाया जाता है। सांभर के साथ रसम भी बनता है।

---विज्ञापन---

6.पुलिसेरी- यह एक खट्टी सब्जी होती है, जिसमें दही का इस्तेमाल होता है। इसे बनाने के लिए दही की ग्रेवी में मसाले, पके आम और कद्दू को मिक्स किया जाता है।

7.ओलान- सफेद कद्दू से बनाई जाने वाली यह डिश एक साइड डिश होती है। इसमें नारियल का दूध और तेल दोनों मिलाया जाता है।

---विज्ञापन---

8.कलन- यह एक मलाईदार और खट्टी सब्जी होती है, जिसमें दही कचालू और रतालू के साथ कई मसाले होते हैं।

9.पायसम- स्वादिष्ट और मीठा व्यंजन जो दूध और चावलों के साथ बनाया जाता है। इसमें चावल का आटा और कुछ लोग मूंग की दाल का आटा भी मिलाते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिलाए जाते हैं। इसे खाने के अंत में खाया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-World Coconut Day 2025: इस विश्व नारियल दिवस पर ट्राई करें घरेलू नारियल तेल बनाने की रेसिपी

First published on: Sep 05, 2025 10:58 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola