ओमेगा-3 खाने को तो सब कहते हैं, लेक‍िन ये क्‍यों जरूरी है? चौंका देंगे फायदे

Omega-3 Benefits: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों में ओमेगा-3 भी शामिल है। जानिए ओमेगा-3 क्या है, क्यों जरूरी है और इसके फायदे। क्या इसके लिए सप्लीमेंट लेना जरूरी है?

Omega-3 Benefits

Omega-3 Benefits: हेल्दी रहने के लिए शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन तत्वों में ओमेगा-3 भी शामिल है। ओमेगा-3, इसका नाम आपने हाल-फिलहाल में काफी सुना होगा। ओमेगा-3 यह तत्व हमें फैटी एसिड्स देता है जो स्किन, हड्डियों और इम्युनिटी के लिए जरूरी होता है। ओमेगा-3 हमारे ब्रेन के लिए अहम होता है। इसकी कमी से कई गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

ओमेगा-3 क्यों जरूरी है?

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ऐसे पोषक तत्व हैं, जिसकी कमी होने से स्किन सेल्स डैमेज होने लगती है। ओमेगा-3 ऐसा पोषक तत्व है जो अकेले ही स्वस्थ हृदय के लिए पर्याप्त होता है। ओमेगा- 3 की कमी से अल्जाइमर की बीमारी हो सकती है। यह तत्व आंखों की रोशनी के लिए भी जरूरी होता है। ओमेगा-3 कम होने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी इंबैलेंस हो सकता है।

विज्ञापन

ओमेगा-3 के फायदे

  • हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी
  • ब्रेन डेवलपमेंट के लिए
  • मजबूत हड्डियां
  • स्किन के लिए फायदेमंद
  • हार्मोन का संतुलन बनाने में सहायक

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

ओमेगा-3 की कमी से क्या होगा?

  • ओमेगा-3 कम होने से स्किन, नाखून और बाल तीनों पर प्रभाव पड़ता है।
  • ओमेगा-3 की कमी से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
  • ओमेगा-3 कम होने से याददाश्त कमजोर हो सकती है।
  • ओमेगा-3 की कमी से स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है।

क्या ओमेगा-3 के लिए कैप्सूल खाना जरूरी है?

नहीं, अगर कैप्सूल खाने की सलाह सिर्फ तब दी जाती है, जब आप अपने नियमित आहार से इसकी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। हमारे रोजाना के भोजन से ही शरीर को पर्याप्त ओमेगा-3 मिल जाता है। कभी भी बिना परामर्श के इसकी गोलियों को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि कई बार ओमेगा-3 की कैप्सूल सेहत पर उल्टा असर डाल सकती है।

विज्ञापन

ओमेगा-3 के लिए कौन से फूड्स खाएं?

ओमेगा-3 की पूर्ति के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है मछली। मछली के सेवन से  शरीर को भरपूर ओमेगा-3 मिल सकता है। यदि आप शाकाहारी हैं, तो अपनी डाइट में अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज, सोयाबीन और ब्लूबेरी को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

ओमेगा-3 कैप्सूल कब खानी चाहिए?

ओमेगा-3 एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है, अगर आपके शरीर में यह कम होगा तो सूजन की समस्या हो सकती है। इसकी कैप्सूल को डॉक्टर की सलाह के बाद ही लिया जाना चाहिए, क्योंकि बिना परामर्श के हम गलत कैप्सूल खा सकते हैं जो कि नुकसानदायक होता है। गलत दवा के सेवन से गठिया, उल्टी, दस्त की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ