Delhi Famous Food: हम सभी जानते हैं कि चांदनी चौक कपड़ों के लिए कितना फेमस है। लोग अक्सर वहां शादी का सामान लेने के लिए जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि, चांदनी चौक सिर्फ कपड़ों के लिए नहीं बल्कि एक से बढ़कर एक खाने की जगहों के लिए भी जाना जाता है। चांदनी चौक में पराठे वाली गली से लेकर काके दी हट्टी तक ऐसी-ऐसी जगहें हैं जहां पर बड़े-बड़े स्टार्स भी खाने का स्वाद ले चुके हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फेमस चांदनी चौक की दुकानों के बारे में बताने वाले हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
नटराज के दही भल्ला (Delhi Famous Food)
पुरानी दिल्ली के मशहूर बाजार चांदनी चौक में जब आप एंट्री करेंगे तो आगे चलकर आपको एक दुकान दिखाई देगी। नटराज दही भल्ला कॉर्नरॉ-यहां पर जब भी आप जाएंगे आपको हमेशा इस दुकान पर भीड़ दिखाई देगी। खाने वालों का हाल ये है कि दुकान वालों ने सिस्टम को बनाने के लिए अपना गार्ड भी रखा हुआ है। जो भी खाने का बहुत शौकीन है वह नटराज के दही भल्ला जरूर खाता है। यहां पर कोई तामझाम नहीं है, बावजूद इसके दुकान को दिल्ली की मशहूर दुकानों में शुमार किया जाता है।
श्री श्याम कांजी वड़े
चांदनी चौक मेन बाजार में एंट्री करने के बाद फव्वारा चौक के पास कॉर्नर पर एक छोटी सी दो मंजिला दुकान है। नीचे वाली मंजिल पर ‘श्री श्याम कांजी कॉर्नर’ है, जहां पर जबर्दस्त कांजी-वड़ा मिलता है। इस दुकान की कांजी पीने और उसमें डूबा वड़ा खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
ये भी पढ़ेंः सब्जी को देर तक पकाने की गलती पड़ेगी भारी ! फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
काके दी हट्टी चांदनी चौक
चांदनी चौक पहुंचने के बाद आप फतेहपुरी मस्जिद के लिए रिक्शा लें। इसके बाद जब आप फतेहपुरी मस्जिद के सामने आ जाएं तो वहां से दाएं मुड़ें और कुछ दूरी तक चलते रहें इसके बाद आपको ये रेस्टोरेंट मिल जायेगा। आप यहां पर आराम से बैठकर नान और अलग-अलग सब्जियां खा सकते हैं। यहां पर खास बात ये है कि, इस रेस्टोरेंट की नान का साइज काफी बड़ा होता है। एक नान को 2 लोग आराम से पेट भरकर खा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Suhana Khan ने बांटे 500-500 के नोट, तो मां Gauri Khan ने छिपाया मुंह
परांठे वाली गली (Delhi Famous Food)
चांदनी चौक की परांठे वाली गली काफी टाइम पुरानी है। यहां 20 परांठों की दुकान हैं। इन दुकानों पर शुद्ध शाकाहारी पराठा बनाए जाते हैं। इनमें प्याज और लहसुन भी नहीं मिलाया जाता है। यहां पर परांठों को टेस्टी बनाने के लिए उसमें काजू, बादाम भी मिलाए जाते हैं। यहां पर आपको कई तरीके के परांठे मिलेंगे जैसे – मिक्स वेज परांठे, रबड़ी, खोया परांठा, गोभी परांठा। साथ ही अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको यहां परांठे रायते और अचार के साथ सर्व किए जाते है, तो आप गलत हैं। इन्हें इमली की चटनी, धनिया-पुदीने की चटनी, सब्जियों का मिक्स अचार, आलू-पनीर की सब्जी के साथ परोसा जाता है।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
3 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
3 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
5 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
6 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
6 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
9 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
10 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines