Old Saree Reuse: अलमारी में रखी पुरानी बनारसी साड़ी होम डेकोर में ऐसे करें यूज, देखकर मेहमान भी करेंगे तारीफ

Old Saree Reuse Ideas For Home Decor: अक्सर ढेर सारी साड़ियां इकट्ठा होने पर फेंक दी जाती हैं या किसी को दे दी जाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है इन बेकार पड़ी साड़ियों से घर के लिए कई तरह के सामान तैयार किए जा सकते हैं.

old saree recycling ideas

पुरानी साड़ियों से इस तरह करें होम डेकोर, Image Credit- Freepik

Old Saree Reuse: सर्दियों के कपड़े निकालते वक्त अक्सर अलमारी के कोनों से कई पुरानी साड़ियां निकल आती हैं। इनमें से कुछ बनारसी या रेशमी साड़ियां ऐसी भी होती हैं, जिनसे हमारी यादें तो जुड़ी होती हैं लेकिन यह अब पहनने लायक नहीं होतीं. इसमें से कुछ फट भी जाती हैं, ऐसे में उन्हें फेंकना का खयाल आता है. पर आप ऐसा ना करें क्योंकि बेकार साड़ी का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आप इन साड़ियों को घर की शोभा बढ़ाने या रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं. हालांकि, इसके इस्तेमाल के कई शानदार तरीके मौजूद हैं, लेकिन यहां हम आपको कुछ मजेदार हैक्स बता रहे हैं.

विज्ञापन

खिड़की के पर्दे बनाएं

बनारसी साड़ी तो महंगी होती हैं, क्योंकि इसका कपड़ा काफी अच्छा होता है. इसलिए इसका इस्तेमाल पर्दे बनाने के लिए करें. साड़ी से खिड़की या कमरे के कई तरह के पर्दे तैयार किए जा सकते हैं. इससे घर को एक पारंपरिक लुक मिलेगा.

विज्ञापन

वॉल डेकोर के लिए तैयार करें

अगर आप थोड़े क्रिएटिव हैं तो साड़ी के खूबसूरत बॉर्डर या पल्लू का इस्तेमाल करके वॉल हैंगिंग तैयार करें. इससे कमरे की साज-सज्जा में रॉयल टच जुड़ जाएगा. इसपर आप मार्केट से दूसरा सामान भी लाकर सजा सकते हैं.

विज्ञापन

टीवी कवर तैयार करें

आप टीवी के लिए कवर भी तैयार कर सकते हैं. साड़ी से कवर बनाना बहुत ही आसान है. कवर बनाने के लिए सबसे पहले टीवी की लंबाई या चौड़ाई का नाप लें. इसके बाद साड़ी को इसी हिसाब से कट करके सील दें. बस आपका कवर बनकर तैयार हो गया है.

पूजा थाल या तोरण के लिए इस्तेमाल करें

आप साड़ी से पूजा थाल या तोरण को भी सजा सकते हैं. इससे घर में पारंपरिक और आकर्षक माहौल मिलता है. सजावट के लिए आप बोर्डर या साड़ी का इस्तेमाल करें. वरना आप मार्केट से सामान लाकर डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुल मिलाकर पुरानी बनारसी साड़ी सिर्फ कपड़ा नहीं, एक याद भी होती है। उसे फेंकने के बजाय अगर थोड़ी क्रिएटिविटी से काम लिया जाए तो वह घर अच्छा लगता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ