Okra Water Benefits: भिंडी हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। आजकल लोग अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए भिंडी ही नहीं, बल्कि भिंडी के पानी को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। रात में कटी हुई भिंडी को पानी में भिगोकर सुबह उठकर इसे पिएं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है और आप कई गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैं। साथ ही इसके पोषक तत्व आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि भिंडी में कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो डायबिटीज जैसी बीमारी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इससे ब्लड शुगर बैलेंस रहता है और खाने से मिलने वाले शुगर को कम करता है। इसके साथ ही ये आपके वजन को भी कंट्रोल करती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में भिंडी के पानी को शामिल कर सकते हैं, इसके एक नहीं, कई सारे फायदे होते हैं। इसे अगर आप सुबह पीते हैं, तो पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।
ब्लड शुगर को करें कंट्रोल
डॉक्टर बताते हैं कि भिंडी का पानी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये भी कहा कि भिंडी का पानी ब्लड के लिए कितना फायदेमंद है, इसे समझने के लिए अभी रिसर्च चल रही है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल करने के लिए भिंडी को काटकर एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें और सुबह उठकर पी लें।
डाइजेशन सिस्टम रहता है हेल्दी
भिंडी में हाई फाइबर होता है और इसके पानी में इनसोल्यूबल फाइबर मौजूद होते हैं, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करती है।
फ्री रेडिकल्स से छुटकारा
भिंडी के पानी में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम कर फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। साथ ही हार्ट डिजीज, डायबिटीज और अन्य बीमारियों के खतरे को भी कम करती है।
वजन रहता है कंट्रोल
भिंडी के पानी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर ज्यादा पाया जाता है, जिसके चलते आपका वजन कंट्रोल में रहता है। भिंडी का पानी पीने से आप गर्मियों में पूरे दिन हाइड्रेटेड रहते हैं और आपका वजन तेजी से कम होता है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines