चेहरा जरूरत से ज्यादा चमकता हुआ दिखना, दोपहर तक मेकअप पिघलना और शाम होते-होते स्किन चिपचिपी महसूस होना, यह अक्सर लोगों की समस्या रहता है. अगर आपकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है, तो समझ लीजिए कि यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि आपकी सिक्न ऑयली है. ऑयली स्किन कई बार आत्मविश्वास कम कर देती है और बार-बार पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और खुले पोर्स की चिंता सताने लगती है.
लेकिन सच यह है कि ऑयली स्किन कोई दुश्मन नहीं, बल्कि सही देखभाल मिलने पर यही स्किन सबसे लंबे वक्त तक यंग और ग्लोइंग दिखने में मदद कर सकती है. जरूरत है बस एक समझदारी भरे, आसान और नियमित स्किन केयर रूटीन की, जो तेल को कंट्रोल करने के साथ-साथ स्किन की नेचुरल चमक को भी बनाए रखे. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी स्किन की सही तरह से केयर कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: बजट पेश होने से पहले क्यों बनाया जाता है हलवा? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी
ऑयली स्किन की कैसे केयर करें?
हर तरह की स्किन की देखभाल का तरीका अलग होता है, लेकिन अक्सर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं. आपने देखा होगा कि कई लोग बिना लेबल पढ़े या अपनी स्किन टाइप समझे, बाजार से कोई भी फेस वॉश या क्रीम खरीद लेते हैं और पूरा परिवार वही इस्तेमाल करने लगता है. जबकि सच्चाई यह है कि जो प्रोडक्ट एक स्किन टाइप के लिए सही होता है, वह दूसरी स्किन पर नुकसान भी कर सकता है. अपनी स्किन टाइप को पहचानकर और उसी के अनुसार सही प्रोडक्ट्स चुनकर ही आप त्वचा को लंबे समय तक जवान, हेल्दी और नेचुरली ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं. आइए नीचे समझते हैं ऑयली स्किन वाले कैसे अपनी स्किन की केयर (Oily Skin Caring Tips) कर सकते हैं.
दिन में सिर्फ दो बार चेहरा धोएं
ऑयली स्किन वालों के लिए दिन में सुबह और रात को चेहरा धोना काफी होता है. ज्यादा बार चेहरा धोने से स्किन ड्राई हो जाती है और त्वचा और ज्यादा तेल बनाने लगती है. ऑयल फ्री फेस वॉश और साबुन चुनें और जेल या फोम बेस्ड आदि प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. आप नीम, गुलाब जल, शहद और बेसन जैसे नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
टोनर को करें रूटीन में शामिल
क्लींजिंग के बाद और मॉइस्चराइजर से पहले टोनर लगाना बेहद जरूरी है. यह खुले पोर्स को टाइट करता है और स्किन को फ्रेश रखता है. ऑयली स्किन के लिए एल्कोहल-फ्री टोनर सबसे अच्छा रहता है, जिससे स्किन हाइड्रेट रखने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने, चिपचिपी स्किन न होने से बचाव करती है.
स्क्रब का इस्तेमाल भी जरूरी
इसके अलावा आपको चाहिए कि आप हफ्ते में एक बार स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें. हल्के स्क्रब से हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएशन करने से एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है. इसी के साथ स्क्रब करने से मृत स्किन हटती है और छिद्रों को साफ रहने में मदद मिलती है.
वीकेंड पर फेस पैक लगाएं
हफ्ते में एक बार फेस पैक लगाने से स्किन डीप क्लीन होती है. मुल्तानी मिट्टी, खीरा, नीम या एलोवेरा से बना घरेलू फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
मॉइस्चराइज करना भी जरूरी
कई लोगों यह सोचते हैं कि ऑयली स्किन पर मॉइस्चाराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती है. एक्सपर्ट्स इसे सबसे बड़ी गलती मानते हैं. क्योंकि जब आप तेल कम करने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे, तो आपके त्वचा का सूखना तय है. ऐसे में सही मॉइस्टराइजिंग की जरूरत होती है, ताकि ज्यादा तेल न आए और स्किन सही रहे. इसके लिए आप जेल बेस्ड और वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर (Moisturizer For Oily Skin) का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह परफेक्ट होते हैं. इसके अलावा आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह नेचुरल और हल्का विकल्प है, जो स्किन को ठंडक देता है और नेचुरल ग्लो बनाए रखता है.
यह भी पढ़ें: Storing Tips: प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं? किचन में स्टोर करते वक्त इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines