---विज्ञापन---

Oil को खाना जरूरी या शरीर पर लगाना, आइए जानते हैं एक्सपर्ट से

Oil Benefits: तेल शरीर के लिए जरूरी फूड माना जाता है। यह एक ऐसा उत्पाद है, जिसे 2 तरीकों से सेवन किया जाता है। पहला खाने के जरिए और दूसरा तेल की मसाज की मदद से। मगर इन दोनों में से कौन सा तरीका ज्यादा सही है?

---खबर नीचे जारी है---

Oil Benefits: भारत में तेल और घी जैसी चीजों का खूब इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, घी और तेल जैसी चीजों को खाने से शरीर को लाभ ही मिलता है लेकिन कुछ पैमानों पर ये दोनों हानिकारक भी हो जाती हैं। तेल का इस्तेमाल खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है और तेल का इस्तेमाल हम त्वचा और बालों पर भी करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं भारत में तेल का इस्तेमाल खाने में ज्यादा किया जाता है और मसाज के लिए कम, लेकिन इन दोनों में से जरूरी क्या है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर कोमल काशीकर, जो कि गाजियाबाद बेस्ड एक आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट हैं, डॉक्टर अमित कुमार के पॉडकास्ट में कहती हैं कि इंडिया में लोग तेल पीते ज्यादा हैं लेकिन लगाते कम हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल गलत तरीका है। आयुर्वेद में इसे शरीर को डैमेज करने वाली आदत बताई जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

आयुर्वेद क्या कहते हैं?

आयुर्वेद में ऑयल एप्लीकेशन को सबसे ज्यादा लाभदायक बताया गया है। तेल लगाने से त्वचा को मॉइस्चराइजेशन मिलता है। तेल नेचुरल हाइड्रेशन का एक तरीका है और ड्राई स्किन को मुलायम बनाता है। ऑयलिंग करने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं। तेल की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, हड्डियों और मांसपेशियों का दर्द कम होता है। थकान दूर होती है और नींद की गुणवत्ता भी सुधरती है लेकिन तेल का ज्यादा इनटेक यानी खाने के जरिए लेना उतना ही नुकसानदायक होता है।

---खबर नीचे जारी है---

अभयंतत्र स्नेहपना क्या है?

इसमें आपको घृतपान करना है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताती हैं कि आपको तेल की जगह घी खाना है। घी को नाक के रास्ते शरीर के अंदर पहुंचाना है, जो फायदेमंद और पर्याप्त होता है। घी को नाक में डालने से तीनों वात शांत रहते हैं। इस प्रक्रिया से ही शरीर डिटॉक्स होता है। तेल की जगह घी खाना है लेकिन घी को भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। घी को पिघलाने के लिए डबल बॉइलिंग का तरीका अपनाएं या फिर घी को सीधा ही सेवन कर लें। गर्म करके पकाया हुआ घी भी तेल जितना ही नुकसानदायक होता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 07, 2025 09:41 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola