How To Make Boondi Barfi: आज यानि कि दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है जिसमें लोग कई तरह के पकवान बनाकर गोवर्धन भगवान को भोग लगाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बूंदी बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इन स्वादिष्ट बर्फी को आप गोवर्धन भगवान के लिए प्रसाद स्वरूप बनाकर भोग लगा सकते हैं। बूंदी बर्फी कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाते हैं, तो चलिए जानते हैं बूंदी बर्फी (How To Make Boondi Barfi) बनाने की विधि-
बूंदी बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 3 कप बेसन
- 3 कप दूध
- 2 कप चीनी
- 1 चुटकी केसर धागे
- 300 ग्राम मावा (खोया)
- 7-8 काजू
- 7-8 बादाम
- 7-8 पिस्ता
- 2 चांदी वर्क (वैकल्पिक)
- 1 टी स्पून इलायची पाउडर
- 2 टेबलस्पून देसी घी
बूंदी बर्फी कैसे बनाएं? (How To Make Boondi Barfi)
- बूंदी बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन छान लें।
- फिर आप बेसन में 2 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह से फेंटकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
- फिर आप इस बैटर को करीब 5 मिनट तक ढककर रख दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी/तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें बूंदी बनाने वाले झारे की मदद से बूंदी बनाकर डालें।
- इसके बाद आप इन बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
- फिर आप एक थाली या ट्रे में इन बूंदी को निकालकर फैला दें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में दूध डालकर करीब 10 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप दूध में केसर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप इस दूध को करीब 4-5 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
- फिर आप इसमें मावा को कद्दूकस करके डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें बूंदी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- फिर आप काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद जब ये मिक्चर पककर गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें।
- फिर आप एक थाली या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप इसमें तैयार मिक्चर डालकर अच्छी तरह से एक समान फैला दें।
- फिर आप इस को सेट होने के लिए करीब 3-4 घंटे तक रखकर छोड़ दें।
- इसके बाद आप चाकू की मदद से बर्फी को मनचाही शेप में काट लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट बूंदी की बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको चांदी के वर्क से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
10 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
13 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
17 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines