Pooja Attri
Pooja
Read More---विज्ञापन---
नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। इस साल गणेश चतुर्थी का महोत्सव 31 अगस्त 2022 को पूरे भारत वर्ष में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप गणपति के लिए भोग स्वरूप किसी खास डिश की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए पोहा लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पोहा एक लो फैट फूड है इसलिए ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। इनको बनाने में भी केवल 30 मिनट ही लगते हैं। इनको आप घर पर बनाकर गणपति को भोग लगा सकते हैं इससे आपकी हर एक मनोकामना पूरी हो जाएगी, तो चलिए जानते हैं पोहा लड्डू बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बच्चों के लिए इंस्टेंट स्नैक में बनाएं डिलीशियस मैदा चीला, जानें रेसिपी
पोहा लड्डू बनाने की सामग्री-
-कप 2
-नारियल के टुकड़े 1/2 कप
-इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
-गुड़ 3/4 कप
-घी 1/2 कप
-दूध 1/4
-काजू और पिस्ता (बारीक कटा)
-नारियल बूरा 1 कप
-इलायची पाउडर
अभी पढ़ें – इस साल गणपति बप्पा को खुश करें स्पेशल महाराष्ट्रीयन श्रीखंड का भोग लगाकर, जानें रेसिपी
पोहा लड्डू बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 कप और नारियल को अलग-अलग करके भून लें।
फिर आप एक मिक्चर जार में पोहा, नारियल, इलायची पाउडर और गुड़ डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर मिक्चर बना लें।
फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर पिघला लें और उतारकर ठंडा कर लें।
इसके बाद आप इसमें पिसा हुआ पोहा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसमें गुनगुना दूध और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इस मिक्चर के गोल-गोल लड्डू बना लें।
अब आपके हेल्दी और टेस्टी पोहा लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको नारियल के बूरे से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।