हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Oats Upma Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी ओट्स उपमा रेसिपी, जानें विधि

विज्ञापन

Oats Upma Recipe: दिन की शुरुआत अगर हेल्दी नाश्ते के साथ हो जाए तो हम पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। इसके लिए आप ओट्स उपमा रेसिपी को भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है ये स्वाद में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है।

वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए ये एक अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इस हेल्दी रेसिपी का सेवन आप वजन लूज करने के लिए भी कर सकते हैं। आइए ओट्स उपमा की आसान विधि जानते हैं।

और पढ़िए –Hair care TIPS: अंजीर का ये नुस्खा बालों को जड़ से करेगा मजबूत…तेजी से होगी ग्रोथ…हफ्ते में 2 बार करें यूज

विज्ञापन

Oats Upma Recipe Ingredients in Hindi

  • रोल्ड ओट्स
  • 1 टीस्पून सरसों
  • ½ टीस्पून उरद दाल
  • ½ टीस्पून जीरा
  • करी पत्तियां
  • 10 काजू
  • 1 इंच अदरक
  • 2 मिर्च
  • ½ प्याज
  • ½ गाजर
  • 5 बीन्स
  • ¼ कैप्सिकम
  • 2 टेबलस्पून मटर
  • ½ टीस्पून हल्दी
  • ½ टीस्पून नमक
  • 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती
  • 2 टेबलस्पून नारियल
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस

Oats Upma Recipe Method in Hindi

  1. सबसे पहले रोल्ड ओट्स को पैन में करीब 5 मिनट के लिए रोस्ट कर लें।
  2. इसके बाद इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें।
  3. अब गैस पर एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गर्म करें।
  4. इसके बाद सरसों, जीरा, उरद दाल और कुछ करी पत्तियां डालें।
  5. अब काजू को भी डालकर सुनहरे भूरे रंग होने तक सॉट कर लें।
  6. इसके बाद अदरक, हरी मिर्च और प्याज को भून लें।
  7. इसके अलावा गाजर, बीन्स, कैप्सिकम, मटर के साथ हल्दी और नमक डालें।
  8. दो मिनट तक स्टिर फ्राई कर लें।
  9. हल्का सा पानी छीड़कें और 5 मिनट के लिए ढक्कर उबालें।
  10. इसके बाद 1 कप पानी डालकर फिर से उबालें।
  11. इसके बाद भुने हुए ओट्स को भी इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  12. करीब 5 मिनट के लिए ओट्स को अच्छी तरह से पकने तक उबालें।
  13. अब इसमें नमक, धनिया पत्ती, घिसा हुआ नारियल और नींबू का रस भी डाल दें।
  14. इस तरह से ओट्स उपमा बनकर तैयार हो जाएंगे, आप इसे सर्व कर सकते हैं।

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola