Oats Upma Recipe: कहते हैं सुबह उठने के दो घंटे के अंदर कुछ ना कुछ जरूर खा लेना चाहिए। अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सुबह में एक अच्छा प्रोटीन और गुणों से भरपूर्ण नाश्ता ही किया करें। इससे आपकी सेहत हमेशा अच्छी बनी रहेगी। बात करें ओट्स की तो इसे हमेशा से एक अच्छा नाश्ता माना गया है। अगर आप ओट्स का उपमा बनाकर खाते हैं तो इसके गुण और ज्यादा बढ़ सकते हैं।
आज हम आपके लिए ओट्स उपमा बनाने की आसान रेसिपी (Oats Upma Easy Recipe) लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप एक हेल्दी ब्रेकफास्ट अपना सकते हैं। आइए आपको ओट्स उपमा को बनाने की विधि बताते हैं।
और पढ़िए – Paneer Do Pyaza Recipe: आज लंच में बनाना है कुछ स्पेशल? तो ये रही पनीर दो प्याजा की रेसिपी
Oats Upma Recipe Ingredients
- क्विक कुकिंग रोल्ड़ ओट्स (2 कप)
- उड़द की दाल (1 चम्मच)
- बारीक कटा हुआ प्याज़ (2 कप)
- बारीक कटा हुआ गाजर (1/4 कप)
- हरा मटर (1/4 कप)
- चीनी (1 चम्मच)
- तेल (3 चम्मच)
- सरसों (1 चम्मच)
- हल्दी पाउडर (1 चम्मच)
- करी पत्ते
- हरी मिर्च
- कश्मीरी लाल मिर्च
- नमक स्वादानुसार
Oats Upma Recipe in Hindi
ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक एक नॉन-स्टिक पैन रखें। अब इसमें 1 चम्मच तेल डालकर गरम करें। इसके बाद ओट्स डालें और चुटकीभर हल्दी पावडर डाल दें। ओट्स को सूनहरा रंग होने तक पका लें। अब एक प्लेट में ओट्स को निकालकर अलग रख दें।
अब इसी पैन में दो चम्मच तेल गरम कर लें। इसमें सरसों डालें और फिर उड़द की दाल भी डाल दें। इसके बाद सूखी लाल मिर्च, करीपत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्की आंच पर दो मिनट तक पका लें। इसके बाद प्याज डालकर दो मिनट तक भूनें। हल्का गुलाबी रंग जैसा होने पर सभी सब्जी जैसे- गाजर, हरे टमाटर या आपकी जो पसंद हो वो डाल दें। इसके बाद थोड़ी सी हल्दी पाउडर डालकर थोड़ी देर पकाएं।
अब आपको साइड में रखा ओट्स इसमें डाल देना है। इसके साथ ही थोड़ी चीनी और नमक भी मिलाकर हल्की गैस में पकाएं। ध्यान रहे कि आपको इसे लगातार चलाते भी रहना है। इसमें थोड़ा गर्म पानी भी मिलाकर ढ़क दें और हल्की आंच में करीब 6 मिनट तक पकाएं। इस तरह से ओट्स उपमा में तैयार हो जाएगा। आप हरे धनिया से गारनिश करके सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines