Oats Face Pack: ओट्स सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, मैंगनीज, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अक्सर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ओट्स स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होता है। चाहे आपकी स्किन ड्राई हो या ऑयली, आप इसके इस्तेमाल से अपनी त्वचा को साफ रख सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे ओट्स का फेस पैक बनाकर आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
ओट्स
4 बड़े चम्मच ओट्स एक बाउल में निकाल लें और इसमें थोड़ा गर्म पानी डालें और 6-7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें फिर इसे चम्मच की मदद से मैश करके मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें और 15-20 मिनट बाद धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
ओट्स और दही
4 चम्मच ओट्स में बराबर मात्रा में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 7-8 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें। ओट्स और दही का यह फेस पैक आपकी त्वचा से गंदगी को दूर करेगा और उसे चमकदार भी बनाएगा।
ये भी पढ़ें- Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अजवाइन का ऐसे करें इस्तेमाल
शहद और ओट्स
4-5 चम्मच ओट्स लें फिर इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से पिंपल्स की समस्या खत्म हो जाएगी।
दूध और ओट्स
एक बाउल में 4-5 चम्मच ओट्स लें और उसमें गुनगुना दूध मिला लें। दूध की मात्रा इतनी ही रखें कि ओट्स भीग जाएं। जब ओट्स नरम हो जाएं तो उन्हें मैश कर लें और इस पैक को चेहरे पर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो हल्के हाथ से रगड़कर चेहरा धो लें। यह फेस पैक उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिनकी त्वचा रूखी है।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
8 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
9 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
13 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
14 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
14 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
17 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines