हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Oats Dahi Masala Recipe: सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाएगा सब्जियों का ऑट्स दही मसाला, बनाने की रेसिपी बेहद आसान!

विज्ञापन

Oats Dahi Masala Recipe: क्या आपके लिए रोजाना सबसे बड़ा सवाल ये रहता है कि ब्रेकफास्ट में हेल्दी क्या खाएं? और हर दिन सोचते हुए आप से ब्रेकफास्ट स्किप भी हो जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि रोजाना ब्रेकफास्ट स्किप करना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इसलिए डॉक्टर्स की ओर से भी सलाह दी जाती है कि सुबह के समय एनर्जी से भरपूर्ण रहने वाला नाश्ता ही करना चाहिए।

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कुछ दिनों में आप कोई भी काम को करने में थकने लगेंगे। इसलिए खास ध्यान रखें कि आपको रोजाना ब्रेकफास्ट जरूर करना है, इस दौरान क्या खा रहे हैं ये भी ध्यान रखना है। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है और आप खुद को फ्रेश फील करते हैं।

आज हम आपके लिए एक ऐसा ही हेल्दी ब्रेकफास्ट लेकर आए हैं जिसे बनाने में करीब 15 मिनट का ही समय लगता है। सब्जियों से भरपूर्ण ओट्स दही मसाला जितना हेल्दी है उतना ही बनाने (How to make Oats Dahi Masala) में आसान भी है। आइए आपको इसकी सामग्री और विधि के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – Pizza Nuggets Recipe: पिज्जा और नगेट्स का स्वाद एक साथ, बच्चों से बड़े तक खूब पसंद करेंगे ये रेसिपी

Oats Dahi Masala Ingredients in Hindi

विज्ञापन
  • ओट्स (1 कप)
  • टमाटर (1 कटा)
  • प्याज (1 कटा)
  • गाजर (1 कटी)
  • दही (1/2 कप)
  • शिमला मिर्च (1 कटा)
  • जीरा (1/2 छोटा चम्मच)
  • करी पत्ता (4-5)
  • सूखी लाल मिर्च (1)
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च (1/2 छोटा चम्मच)
  • काली सरसों (1/2 छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)

और पढ़िए – Masala Pav Recipe: मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड अब घर में, मिनटों में ऐसे तैयार कर लें मसाला पाव

Oats Dahi Masala Recipe Method in Hindi

  1. सबसे पहले ओट्स को नरम होने तक उबालें।
  2. दूसरी तरफ कटे हुई सब्जियां पानी में नमक डालकर उबालें।
  3. ओट्स नरम हो जानें पर एक बाउल में निकाल लें।
  4. इसके बाद उबली हुईं सब्जियों को भी निकाल लें।
  5. अब एक बाउल में उबली सब्जियों को दही के साथ मिक्स करें।
  6. इसमें नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें।
  7. अब एक पैन को गैस पर रखकर उसमें गर्म तेल डालें।
  8. तेल गर्म होने पर उसमें राई, करी पत्ता, जीरा और साबुत सूखी लाल मिर्च डालें।
  9. इस तरह से एक तड़का तैयार हो जाएगा जिसे ओट्स में डालकर मिक्स कर दें।
  10. इसके बाद सब्जी और दही मिक्स वाले बाउल में तड़का लगा ऑट्स भी मिला दें।
  11. इस तरह से ऑट्स दही मसाला तैयार हो जाएगा।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola