Dry Dates Halwa Recipe In Hindi: छुहारा एक पौष्टिक ड्राय फ्रूट है जोकि प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा जैसे गुणों का भंडार होता है। आमतौर पर छुहारे को लोग सीधे तौर पर या किसी स्वीट डिश में डालकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने छुहारे का हलवा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए छुहारे का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये हलवा स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। छुहारे के सेवन से आपके शरीर को ताकत प्रदान होती है।
इसके सेवन से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं छुहारे का हलवा (Dry Dates Halwa Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बाजरा गार्लिक रोटी वजन घटाने में बेहद कारगर, इसे कैसे बनाते हैं यहां जानें आसान विधि
छुहारे का हलवा बनाने की सामग्री-
- 200 ग्राम छुहारा
- 1/2 लीटर दूध
- 100 ग्राम चीनी
- 4 बड़े चम्मच देशी घी
- 2 बड़े चम्मच नारियल
- 10-12 नग बादाम
- 10-12 नग काजू
- 10-12 नग किशमिश
- 1 टेबल स्पून इलायची पाउडर
अभी पढ़ें – पितरों के लिए भोग में बनाएं पौष्टिकता से भरपूर ड्राई फ्रूट्स की खीर, जानें झटपट रेसिपी
छुहारे का हलवा बनाने की रेसिपी- (Dry Dates Halwa Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले छुहारों को लेकर चाकू से बीज निकाल दें।
- फिर आप छुहारों को दूध में करीब छह घंटों तक भीगोकर रख दें।
- इसके बाद आप छुहारे के गूदे को मिक्सर जार में डालकर हल्का दरदरा पीस लें।
- फिर आप नारियल को भी लेकर कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद आप बादाम और काजू को भी बारीक टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप मीडियम आंच पर कढ़ाई में छुहारे का पेस्ट डाल दें।
- फिर आप इसको करीब 15-20 मिनट तक सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप इसमें चीनी और दूध डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए पका लें।
- फिर आप हलवे को ड्राय और घी अलग होने तक अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद आप इसमें किशमिश, बादाम, काजू और इलायची पाउडर डाल दें।
- फिर आप इसको करीब 2 मिनट तक फ्राई करके ढक दें।
- अब आपका टेस्टी छुहारे का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको ड्राय फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
10 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
11 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
16 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines